Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
जानिये कैसे तनाव के कारण बढ़ता है मोटापा
आजकल के समय में बच्चा हो या बूढ़ा, तनाव सभी को रहता है। इससे बचना बहुत मुश्किल है लेकिन कूल पर्सनालिटी के लिए यह काम कठिन भी नहीं है। तनाव की वजह से मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक नुकसान भी होता है।
READ: ध्यान से 10 दिनों में दूर हो सकता है तनाव
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि तनाव की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। आप तनाव में हैं और कुछ समय बाद आपको लगता है कि आपका शरीर एकदम से मोटा हो गया है, आपको पुराने कपड़े फिट नहीं हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि किस प्रकार तनाव आपके मोटापे को बढ़ा देता है:

1. हाई कैलोरी ले लेना:
तनाव के दौरान आपको ध्यान नहीं रहता है और आप हाई कैलोरी की चीजें भी धड़ल्ले से खाने लगते हैं। लेकिन आप वर्कआउट करते नहीं है तो उसकी खपत नहीं हो पाती है।

2. खाना न खाना:
तनाव के दौरान दिमाग इतना उलझन में रहता है कि कई बार सही समय पर भाेजन करना ही भूल जाते हैं। इससे बॉडी की मेटाबोलिक प्रक्रिया में बाधा पहुंचती है। वैसे भी खाना न खाने से कभी भी मोटापा कम नहीं होता है।

3. हर समय कुछ चबाते रहना:
तनाव के दौरान व्यक्ति हर समय कुछ मंचिंग करता रहता है इससे उसे कुछ राहत लगती है। लेकिन इस चक्कर में वह कितनी कैलोरी ले लेता है इसका अंदाजा भी उसे नहीं लगता है। इसीकारण, वजन बढ़ जाता है।

4. नींद न आना:
तनाव के दौरान नींद बहुत कम आती है। इससे बायोमैट्रिक चक्र थोड़ा डिस्टर्ब हो जाता है और नींद में लगातार खलल पैदा होती है। ऐसे में व्यक्ति कुछ न कुछ खाता है और उसके पचने की प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं हो पाती है, फिर क्या... वजन बढ़ जाता है

5. कैफीन, सिगरेट और शराब:
तनाव के दौरान किसी को भी ये तीनों चीजें ही अपनी दोस्त लगती हैं। लेकिन इनके सेवन से शरीर में कॉरटीसोल का स्तर बढ़ जाता है और बॉडी का फैट बर्न नहीं हो पाता है जितना की एक दिन में होना चाहिए।

6. तनाव हारमोन्स का निकलना:
तनाव के दौरान एड्रेनल ग्लैंड एक हारमोन को स्त्रावित करती है जिसे कार्टिसोल कहते हैं। इस हारमोन में ऐसे गुण होते हैं कि तनाव की तीव्रता और बढ जाती है। इस हारमोन से फैट के स्तर में भी बढ़ोत्तरी होती है।

7. आंत की चर्बी बढ़ना:
तनाव के कारण, आंत की चर्बी बढ़ जाती है जो पेट के निचले हिस्से में बढ़ी हुई लगती है। एक स्वस्थ व्यक्ति में 1 से 10 प्रतिशत आंत की चर्बी होती है लेकिन तनावग्रस्त व्यक्ति में इसका प्रतिशत ज्यादा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
