Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हाइपरटेंशन कम करने के लिए 7 योग आसन
हाइपरटेंशन से तात्पर्य हाइ ब्लड प्रेशर से है जो कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक आम बीमारी बन गई गई है। यदि आपका ब्लड प्रेशर भी हाई रहता है तो ये योग मुद्रायें आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी।
READ: जानिये क्या होता है प्री हाइपरटेंशन?
हाइपरटेंशन से तात्पर्य हाइ ब्लड प्रेशर से है जो कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक आम बीमारी बन गई गई है। यदि आपका ब्लड प्रेशर भी हाई रहता है तो ये योग मुद्रायें आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी।

पश्चिमोत्तानासन
जब आप हाइपरटेंशन से पीड़ित होते हैं तो आपकी धमनियाँ सिकुड़ जाती हैं जिससे हार्ट अटैक यानि दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी स्थिति हो सकती है। पश्चिमोत्तानासन जैसे आगे की ओर झुकने वाले आसन से आपकी धमनियाँ लचीली होती हैं और ब्लड प्रेशर भी कम होता है।

शवासन
शवासन की आराम मुद्रा से ब्लड प्रेशर और तनाव कम होता है।

बालासन
हाइपरटेंशन से गुस्सा और क्रोध आना आम बात है। बालासन या बच्चे जैसी मुद्रा से दिमाग से तनाव पैदा करने वाली अनावश्यक चीजें दूर होती हैं। इससे जहरीले पदार्थ भी शरीर से बाहर निकलते हैं जिससे तनाव कम होता है।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम
दिमाग को शांति प्रदान करने के लिए प्राणायाम भी अच्छा तरीका है। अनुलोम-विलोम प्राणायाम से चिंता दूर होती है, हार्ट रेट कम होती है, ब्लड प्रेशर कम होता है और साथ ही इम्यून सिस्टम और एंडोक्राइन सिस्टम का सही संतुलन बना रहता है।

अधोमुख शवासन
अधोमुख शवासन या नीचे की ओर देखने वाले कुत्ते की मुद्रा से भी टेंशन दूर होती है और कंधों और पीठ का तनाव कम होता है।

सेतुबंधासन
सेतुबंधासन या पुल मुद्रा बनाने से भी रक्त का संचार ठीक होता है, जागरूकता बढ़ती है और तनाव दूर होता है।

सुखासन
सुखासन की मुद्रा में बैठने से आपके दिल पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है, यह भी हाइपरटेंशन को दूर करने में कारगर है। इस आसन से शरीर और दिमाग को शांति और आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
