Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
डांस करें और घटाए वजन
हम वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं, जिम जाते हैं। अलग अलग तरह की दवाई खाते हैं , और ना जाने क्या क्या जतन करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहें हैं जिसे करने से आपको मज़ा भी आएगा और आप वजन भी असानी से कम कर लेंगे।
डांस एक ऐसा तरीका है जिससे सिर्फ वजन ही नहीं कम होता है बल्कि जिसे करने से आपको ख़ुशी भी मिलती है। डांस से आपका ब्लड सर्कुलेशन लेवल अच्छा रहता है। पाचन तंत्र भी स्वास्थ रहता है। तो आइये जाने कुछ ऐसे ही डांस जिससे आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

डांस के माध्यम से सीखें जिंदगी के ये 5 अनमोल सबक

ज़ुम्बा डांस
ज़ुम्बा डांस आपके शरीर को संतुलित, कॉन्फिडेंट और फ्लेक्सिबल बनाता है। डांस आपके शरीर के हर एक हिस्से के सॉफ्ट मूवमेंट में आपकी मदद करता है और आपके कंधे, हृदय और कूल्हो के हिस्सों को व्यस्त रखता है। साथी ही यह डांस आपकी सबसे ज्यादा कैलोरीज बर्न करता है।

बेली डांसिंग
बेली डांस में एब्डॉमिनल और लोअर बॉडी के साथ-साथ हाथों का मूवमेंट भी बहुत ज्यादा होता है। यदि बॉडी पॉश्चर या बेडौल शरीर की समस्या आपके रास्ते खड़ी रहती है तो बेली डांस का आइडिया जरूर अपनाइए।

बैले
आप शकीरा को तो जानेते ही होंगे और यही नहीं वे एक बच्चे की माँ भी हैं। कभी आपने सोचा एक बच्चे की माँ होने के बावजूद वे इतनी फिट कैसे हैं, बैले डांस की वजह से इस डांस में आपकी बैक बोन बहुत मज़बूत होती है। साथ ही ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे हृदय भी स्वास्थ रहता है।

साल्सा
साल्सा करने से आपका वजन बहुत जल्दी कम होता है, क्योंकि इसे करने में बहुत ताकत की जरुरत पड़ती है। इसमें जिम करने से ज्यादा कैलोरीज बर्न होती है।

हिप हॉप
इस डांस में जैज़ और स्ट्रीट स्टाइल होता है, जिससे कैलोरीज बर्न होती हैं। इससे करने से घुटने और पीठ मजबूत बनते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
