Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर ऐसे बनाएं प्राकृतिक टूथपावडर
हमारे दिन प्रतिदिन के उत्पादों में पाए जाने वाले रसायनों तथा शरीर पर उनके होने वाले प्रभावों के बारे में जागरूकता आने के कारण हम में से बहुत से लोग ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहते हैं जो प्राकृतिक हों तथा रसायनों को हमारे घरों से जितना संभव हो दूर रखना चाहते हैं। चाहे वे घर में बने लोशन, शैंपू या टूथपेस्ट ही क्यों न हो।
READ: टूथपेस्ट के प्रयोग से पाएं दाग, धब्बों और झुर्रियों से मुक्ती
टूथपेस्ट को बनाना आसान है, अधिक समय तक अच्छा रहता है तथा इसके अलावा यह टूथपेस्ट की तरह ही काम करता है। क्या आप जानना चाहते हैं कैसे? पढ़ें!

बेंटोनाइट मिट्टी : यह एक चमत्कारी पदार्थ होता है जो पानी के संपर्क में आने पर किसी भी प्रकार के विषाक्त पदार्थ, भारी धातुओं, अशुद्धियों या दूषित पदार्थों को अवशोषित कर लेता है।
READ: टूथपेस्ट के लिए असरदार और सस्ते प्राकृतिक विकल्प
बेकिंग सोडा : यह थोडा खुरदुरा होता है तथा दांतों पर जमे हुए किसी भी पदार्थ को हटाने में सहायक होता है। दांतों पर सोड़ा घिसने से दांतों पर जमा हुआ प्लाक और दाग धब्बे निकल जाते हैं।
दालचीनी : यह मुंह में ताज़ी खुशबु भर देती है। यह एंटीबैक्टीरियल भी है अर्थात यह मुंह में बैक्टीरिया नहीं बनने देती अत: मुंह से आने वाली दुर्गन्ध को रोकती है।
लौंग: बहुत पहले से लौंग का उपयोग दांतों और मसूड़ों की समस्या में किया जाता है। यह दांत गिरने के कारण होने वाले दर्द से आराम दिलाने में सहायक होती है।
मिंट: क्या हमें बताने की आवश्यकता है क्यों? नि:संदेह ताज़ा सांस के लिए! इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो आपके दांतों और मुंह को जगमगाता हुआ रखता है।
घर पर टूथपावडर बनाने की विधि
- 3 टेबलस्पून बेंटोनाइट मिट्टी
- 2 टेबलस्पून बेकिंग सोड़ा
- 1 टेबलस्पून पुदीने की सूखी पत्तियों का चूर्ण
- 1/2 टेबलस्पून दालचीनी पावडर
- ½ टेबलस्पून लौंग पावडर
आप पुदीना, दालचीनी और लौंग के स्थान पर उनके तेलों का उपयोग भी कर सकते हैं। परन्तु इससे आपके टूथपावडर को कोई द्रव्यमान नहीं मिलेगा। इसके अलावा लौंग और दालचीनी का पावडर मिलाकर पावडर के खुरदुरेपन को बढ़ाते हैं। अत: अच्छा होगा कि इनका पावडर के रूप में उपयोग करें।
सभी घटकों को एक कटोरी में मिलाएं तथा कांच के एक मर्तबान में भर लें। धातु के बर्तन का उपयोग न करें।
घर पर बने टूथपावडर का उपयोग कैसे करें
इसका उपयोग दो तरीकों से किया जा सकता है। या तो परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए अलग मर्तबान रखें ताकि वे अपना टूथब्रश उसमें डुबा सकें। या मर्तबान में प्लास्टिक का एक चम्मच रखें तथा लगभग एक चौथाई टीस्पून पावडर लेकर उसे गीले ब्रश पर छिडकें तथा फिर ब्रश करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
