Latest Updates
-
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक
ओह तो इन 7 कारणों की वजह से होते हैं डार्क सर्कल
क्या आप आँखों के नीचे आने वाले काले घेरे छुपाने के लिए फाउंडेशन और कंसीलर पर बहुत अधिक खर्च करती हैं? क्या मेकअप किये बिना आप घर से बाहर निकलने में संकोच महसूस करती हैं?
MOTHER'S DAY OFFER! Pick this Westside Gift Card Made for All Occasions at Rs.500 Only
खैर ऐसे लोग जिनकी आँखों के नीचे काले घेरे हैं उनमें इस प्रकार की भावना आना बहुत स्वाभाविक है क्योंकि यह आपकी सुंदरता को बहुत हद तक प्रभावित करता है। आँखों के नीचे आए हुए काले घेरों को आप बहुत अधिक समय तक मेकअप के द्वारा छुपाकर नहीं रख सकती।
डार्क सर्कल के कारण व्यक्ति थका हुआ और बीमार लगता है, भले ही उसका स्वास्थ्य अच्छा हो। यह बहुत गंदा दिखता है तथा इसके कारण बहुत अधिक तनाव भी हो जाता है क्योंकि इससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। आँखों के नीचे काले घेरे आने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से अधिकाँश के बारे में आप लोग जानते हैं।
उदाहरण के लिए आराम की कमी, उचित पोषण न मिलना, कंप्यूटर के सामने कई घंटों तक काम करना, थकान, विटामिन की कमी आदि।
हम में से अधिकाँश लोग उपरोक्त कारणों के बारे में पहले से ही जानते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि आँखों के नीचे काले घेरे आने के कई अन्य आश्चर्यजनक कारण हो सकते हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

1. अनुवांशिक
कभी कभी बहुत अधिक सावधानी बरतने पर भी आँखों के नीचे काले घेरे आ जाते हैं। इसके लिए आपके जींस (वंशाणु) ज़िम्मेदार हैं। जी हाँ, एक खोज से पता चला ही कि अनुवांशिक प्रभाव के कारण भी यह स्थिति आ सकती है।

2. एलर्जी
एलर्जी के कारण आपके शरीर की रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं और क्योंकि आँखों के नीचे की स्किन बहुत पतली होती है अत: आँखों के नीचे की चौड़ी हुई रक्त वाहिकाओं के कारण उस भाग का रंग गहरा हो जाता है।

3. एक्जिमा (खुजली)
एक्जिमा के कारण बहुत अधिक खुजली और जलन होती है। अत: यदि आँख के आसपास का भाग भी खुजली से प्रभावित हो तो लगातार खुजली करने और घिसने से उस भाग की त्वचा गहरे रंग की हो जाती है।

4. मेकअप
कई बार हम कई घंटों तक मेकअप लगाए रखते हैं। मेकअप की सामग्री में कई रसायन मिले होते हैं जो आँखों के नीचे की त्वचा को प्रभावित करते हैं जिसके कारण आँखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। यहाँ मेकअप की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

5. हड्डियों की संरचना
कई मामलों में व्यक्ति के चेहरे की हड्डियों की संरचना इस तरह होती है कि उसकी आँखों के आसपास का भाग अन्य भागों की तुलना में अधिक गहरा होता है। आँखों के नीचे काले घेरे आने का यह भी एक कारण हो सकता है।

6. नसें (शिराएँ)
आँखों के आसपास छोटी नीली शिराओं का जाल होता है। कुछ लोगों में यह बाहर से अधिक दिखाई देता है जिसके कारण इस भाग का रंग अधिक गहरा दिखता है।

7. सूर्य
बिना सनस्क्रीन लगाए अधिक समय तक सूर्य की रोशनी में रहने से भी आँखों के नीचे काले घेरे आ सकते हैं क्योंकि आपकी आँखों के नीचे की त्वचा बहुत पतली तथा नाज़ुक होती है और बहुत जल्दी प्रभावित होती है।



Click it and Unblock the Notifications
