Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
जानें, नाखूनों के रंग से कैसे पता चलती है बीमारियां
हमारे नाखून केवल नेल पेंट लगाने भर के लिये ही नहीं हैं। आप इन्हें देख कर तमाम बीमारियों का भी पता लगा सकते हैं। जी हां, शोधों के अनुसार यह बात सामने बहुत पहले सामने आ चुकी है कि विभिन्न बीमारियों में नाखूनों का रंग बदलने लगता है।
आपने शायद गौर किया होगा कि नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आने लगते हैं, तो वहीं कई बार पूरा नाखून ही सफेद नजर आने लगता है। नाखूनों में यह सफेदी लिवर, हृदय और आंत के रोग होने का संकेत देती है।
READ: मजबूत और लंबे नाखूनों के लिये अपनाएं घरेलू उपाय
यह जरूरी नहीं कि नाखून का बदलता रंग सभी व्यक्तियों में एक ही तरह की बीमारी का संकेत हो। कई बार नाखूनों का रंग, उन पर पड़ी धारियां, नाखूनों का मोटा-पतला होना आदि बातें एक से अधिक रोगों में भी देखने को मिलती हैं।
ऐसी ही कई और बातें हैं जो आपको अपने नाखूनों को देखने से पता चलेगी। आइये जानते हैं नाखूनों के रंग से कैसे पता चलती है बीमारियां...
READ: नाखून चबाने के ये 4 नुकसान

क्या नाखून मोटे और पीले हैं
अगर आपके नाखून मोटे हो गए हैं और उन्होने बढ़ना बंद कर दिया तो हो सकता है कि आपको फेफड़ों की समस्या हो। ऐसा होने पर नाखूनों का रंग पीला होना शुरु हो जाता है।

क्या नाखून बहुत पतले और टूटते भी हैं
पानी में हाथ डालने से नाखून टूट जाएं, रूखे और बेजान दिखें तो आपको थायरॉयड टेस्ट करवाना चाहिये। हाई लेवल का थायरॉयड नाखूनों को जड़ से भी निकाल सकता है।

आधे फीके और आधे सफेद नाखून
इससे पता चलता है कि आपके खून में रेड ब्लड सेल्स कम बन रही हैं। इसलिये आपको आयरन से भरे खाद्य पदार्थों को खाने की जरुरत है।

गहरे और नीले रंग के नाखून
आपके शरीर के हिस्सों को सही प्रकार से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही है। इस कंडीशन को Raynaud's disease कहते हैं जो कि सांस की बीमारी या नाड़ी समस्या की वजह से होता है।

धंसे या फिर उभरे हुए नाखून
इन नाखूनों के लक्षणों से पता चलता है कि आपको सिरोसिस हो गया है। आप देखेंगे कि आपके नाखून विभाजित या एक धंसे हुए हैं। ऐसा खासतौर पर पैरों के नाखूनों में दिखेगा। ऐसा तब भी होता है जब गठिया या थायरॉयड की बीमारी हो।

क्या आपके नाखूनों का रंग लाल है
यह हाई ब्लडप्रेशर का संकेत हो सकता है। इससे आपके हार्ट को काफी ज्यादा रिस्क हो सकता है।

नाखूनों में संक्रमण
शरीर कई सूक्ष्म वायरस और बैक्टीरिया के संपर्क में आता है। त्वचा पर संक्रमण होने पर यदि नाखूनों से खुजली कर लिया जाए तो वह भी संक्रमित हो जाते हैं।

चम्मच की तरह नाखून
इन तरह के नाखूनों को koilonychia भी कहते हैं जिसमें नाखूनों का आकार चम्मच की तरह हो जाता है। यह आयरन की कमी या एनीमिया, हृदय की बीमारी, उंगलियों में रक्त ठीक प्रकार से ना पहुंचना या फिर हाइपरथायरायड के कारण से होता है।



Click it and Unblock the Notifications