Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नींद की दवाईयों का सेवन कितना सुरक्षित?
बहुत दिनों से सही से नींद न आना एक गंभीर समस्या है। कई लोग इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए नींद की दवाईयों की सेवन करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि उन्हें इसे खाने के बाद बेसुध होकर नींद आ जाती है और उठने के बाद काफी अच्छा भी लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गोलियां कितनी सुरक्षित है? नींद की गोलियों के सेवन के बाद तनाव से मुक्ति मिल जाती है लेकिन क्या स्वास्थ्य पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है?
Also Read: रोज़ाना नींद की गोली लेने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट

कभी-कभार नींद की गोलियों का सेवन बहुत लाभदायक हो सकता है। वो भी तब जब आपके डॉक्टर ने इसे लेने की सलाह दी हो। नींद सम्बंधी समस्याओं को ये दवाईयां दूर कर देती हैं क्योंकि ये नर्व सिस्टम को रिलैक्स कर देती हैं, खासकर वो दवाईयां जिनमें बेंजोडियाजीपाइन पाया जाता है।
Lenskart Sunglasses Get Extra 50% Off Hurry!

इसके विपरीत, जिन दवाईयों में नॉनबेंजोडिाजेपाइन पाया जाता है उनका साइड इफेक्ट प्रोफाइल सेफ होता है, ऐसा हाल ही में शोध किया गया है। हालांकि, कुछ स्थितियों में दवाओं का प्रभाव, लीवर और किडनी पर देखा गया है। इसलिए, आप अपने मन से कभी भी इन दवाईयों का सेवन करना शुरू न कर दें, बल्कि अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।
Also Read: सावधान! रात की नींद पूरी नहीं होती तो हो सकती हैं ये बीमारियां

डॉक्टर जिन दवाईयों के सेवन की सलाह देते हैं वो आपको रिलैक्स कर देती हैं और आपको खतरे व साइडइफेक्ट से बचाती हैं। दवाई लेने से पहले आप डॉक्टर से पूछ भी सकते हैं कि आपको इसे कितने समय तक लेना होगा और कितनी मात्रा में। नींद के लिए गोलियों के अलावा, ओरल स्प्रे आदि भी आता है, या घुलने वाली गोलियां भी आती हैं।

डॉक्टर जब भी इन दवाईयों को देते हैं तो वो उन्हें एक क्रम से देते हैं ताकि आपको उनकी आदत न पडें और उनका दुष्प्रभाव भी आप पर न हों। लेकिन आपको इन दवाईयों को लेने के अलावा, खुद को सही रखने के लिए वर्कआउट करना चाहिए और कैफीन के सेवन से बचने के लिए चाय या कॉफी को कम पीना चाहिए। अगर आप दवा नहीं खाना चाहते हैं, तो कॉग्निटिव विहेवियर थेरेपी भी करवा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
