Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
शरीर के आम दर्द को दूर करने के लिए जानें सोने की सही पोज़ीशन
सोना सेहत के लिये जितना जरुरी है उतना ही जरुरी है सोने की पोजीशन सही होना। अगर आप गलत तरीके से लेटेंगे तो सुबह उठ कर आपके गंधे या पीठ में जरुर दर्द होगा।
आज हम इसी बात से पर्दा उठाएंगे और बताएंगे कि अगर आपको कंधे में दर्द, पीठ दर्द या फिर एसिडिटी आदि बनती है तो आपको रात में किस पोजीशन में सोना चाहिये, जिससे आपको फायदा पहुंचे। आइये जानते हैं

पीठ दर्द:
पीठ के बल लेटे तथा कमर के पतले भाग के नीचे तकिया या टॉवेल को लपेटकर रखें। पीठ के दर्द को कम करने के लिए यह स्थिति सबसे अच्छी होती है। या आप करवट पर सोकर घुटनों के बीच तकिया रख सकते हैं। पीठ दर्द से तुरंत आराम पाने के 5 तरीके

जो लोग लुम्बार स्पाइनल स्टेनोसिस से पीड़ित हैं उनके लिए भ्रूण की स्थिति में सोना फायदेमंद हो सकता है। पेट के बल न सोयें तथा तनाव दूर करने के लिए पेट के निचले हिस्से या कूल्हों के नीचे तकिया रखें।

कंधे का दर्द:
पीठ के बल सोयें। यदि आप करवट लेकर सोना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि उस कंधे पर न सोयें जिसमें दर्द है। दूसरी करवट पर सोयें और सीने की ऊंचाई पर एक तकिया रखे और अपने हाथ को उस पर आराम करने दें।

एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी):
सिर को कुछ ऊंचाई पर रखें। तकिये की सहायता से सिर को ऊंचा रखें या बेड के आगे के पैरों के नीचे ईंटें रखकर बेड को भी ऊपर उठाया जा सकता है। आप करवट पर भी सो सकते हैं।
स्लीप एपनिया या खर्राटे:
खर्राटों से बचने के लिए पीठ के बल न सोयें। गले/जीभ के उतकों को ख़राब होने से बचाने के लिए करवट पर सोयें।

गर्दन का दर्द:
पेट के बल न सोयें तथा सिर के नीचे बहुत अधिक तकिये न रखें। तकिये को कंधे के ठीक ऊपर रखें। गर्दन को सामान्य स्थिति में रखने का प्रयत्न करें। गर्दन में दर्द है तो अपनाइये ये घरेलू उपचार
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications