Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
शरीर में पौटेशियम की कमी होने के लक्षण
शरीर को स्वस्थ रहने के लिए हर प्रकार के पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। इन्हीं में से एक पौटेशियम नामक तत्व भी होता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो कई प्रकार के रोग और विकार, मनुष्य के शरीर को घेर लेते हैं।
इसके कमी की वजह से कई लोगों को तनाव भी हो जाता है। इसीलिए आपने देखा होगा कि तनावग्रस्त लोगों को काला नमक डालकर केला खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि पौटेशियम की कमी से शरीर में और क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं

1. मांसपेशियों की कमजोरी:
अगर आपको आए दिन मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन और टीस रहती है तो शायद आपके शरीर में पौटेशियम की कमी हो गई है।

2. झुनझुनी मचना :
शरीर के कुछ अंगों में हमेशा झुनझुनी मचना, पौटेशियम की कमी के कारण होता है, क्योंकि पौटेशियम ही आपके तंत्रिका और रक्त संचार को सुचारू रूप से होने में मदद करता है।

3. मानसिक दबाव :
पौटेशियम की कमी से मानसिक दबाव होने लगता है और कई बार व्यक्ति तनाव में रहने लगता है। अवसाद की स्थिति में पौटेशियम की कमी ही कुछ हद तक जिम्मेदार होती है।

4. कब्ज :
पौटेशियम की कमी से व्यक्ति को कब्ज की शिकायत हो सकती है क्योंकि पाचन प्रक्रिया सुचारू नहीं हो पाती है।

5. दिल तेजी से धड़कना:
पौटेशियम की कमी शरीर में होने पर, ह्दय सामान्य रूप से न धड़ककर बल्कि तेज गति से धड़कता है क्योंकि ह्दय की मांसपेशियों में संकुचन आ जाता है।

6. हाइपरटेंशन:
शरीर में पौटेशियम कम होने पर रक्त वाहिकाओं में समस्या आने लगती है और मस्तिष्क तक रक्त का संचार अच्छे से नहीं हो पाता है और व्यक्ति को सोचने व समझने में दिक्कत होती है और उसे उलझन होने लगती है। यह एक गंभीर स्थिति होती है।

7. मतली :
अगर आपको बिना वजह ही मतली आती रहती है तो पौटेशियम की कमी आपके शरीर में हो चुकी है। आपको शीघ्र ही शरीर में पौटेशियम तत्व भरपूर करने वाले खाद्य को खाने की आवश्यकता है।



Click it and Unblock the Notifications