Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
जानें, एल्कोहल को शरीर पर रगड़ने के जादुई फायदे
रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल कई लोग नशे के तौर पर भी करने लग जाते हैं। ऐसा न करें। अल्कोहल को त्वचा पर रगड़ने से कई प्रकार के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। डालिए इन पर एक नज़र
अल्कोहल को रगड़ने के कई फायदे होते हैं। इनमें से कुछ फायदों को इस आर्टिकल में वर्णित किया गया है।
आपने अक्सर अल्कोहल की बुराईयां सुनी होगी और लोगों के द्वारा इसे इस्तेमाल न करने की सलाह ली होगी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एल्कोहल के कई फायदे भी होते हैं।
डाॅक्टर आपको इंजेक्शन लगाने से पहले जिस तरल पदार्थ का इस्तेमाल उस त्वचा पर रगड़ने के लिए करते हैं वह भी अल्कोहल का ही एक प्रकार है।
इसे स्प्रिट कहा जाता है। आपको बता दें कि इस प्रकार की अल्कोहल को आईसोप्रोपल अल्कोहल भी कहा जाता है।
एल्कोहल का नाम आते ही सबसे पहले शराब दिमाग में गूँजने लगती है। साथ ही उसके बुरे पहलू उभरकर सामने आने लगते हैं। लेकिन रबिंग एल्कोहल इनसे अलग होती है और इसके कई फायदे भी होते हैं, अगर इन्हें पिया न जाएं।
रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल कई लोग नशे के तौर पर भी करने लग जाते हैं। ऐसा न करें। अल्कोहल को त्वचा पर रगड़ने से कई प्रकार के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। डालिए इन पर एक नज़र -

1. मांसपेशियों का दर्द कम होना -
अगर आपको मासंपेशियों में दर्द हो रहा है या आपका जिम व एक्सरसाइज में पहला दिन था तो उस जगह पर रबिंग एल्कोहल को लगाकर रगड़ लें। इससे दर्द कम हो जाएगा और आपको दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक घंटे तक इसे लगा रहने दें और उसके बाद धुल दें।

2. तैराक के कानों की सुरक्षा -
रबिंग इल्कोहल के कुछ बूंदों को कान में डालने से कान के छेंदों में तैराकी के दौरान पानी जाने का डर नहीं रहता है। लेकिन आपको इसमें व्हाइट वैनेगर के साथ इसे मिक्स करना होता है उसके बाद ही कान में डालना होगा।

3. नाखूनों की फंगस -
रबिंग अल्कोहल को लें और इसे कॉटन बॉल पर लेने के बाद, नाखूनों पर लगाएं। इससे नाखूनों की फंगस सही हो जाती है। इसे लगभग 30 मिनट के लिए यूँ ही लगाकर छोड़ दें। इसके बाद, धुल और पोंछ लें।

4. हल्के घाव -
अगर आपको हल्का सा घाव हो जाता है तो इसे कॉटन पर लगाकर उस घाव पर लगा लें। शुरूआत में हल्की सी जलन महसूस होगी लेकिन घाव पकने का डर नहीं रहेगा।

5. मच्छर काटने पर -
अगर आपको मच्छर से बहुत जोर से काट लिया है और देह में फफोला पड़ गया है तो आप उस जगह पर इसे हल्का सा छिड़क कर रगड़ दें। 10 मिनट बाद धुल लें। मच्छर का जहर खत्म हो जाएगा।

6. कोल्ड सोर -
सर्दियों में अक्सर आपने कई लोगों को होंठो के आसपास त्वचा को पकते देखा होगा या अगर कोई बुखार में है तो उसे ये हो जाता है। इसमें काफी दर्द होता है और दिक्कत भी होती है। त्वचा के थोड़े हिस्से में हुए इन दानों पर रबिंग अल्कोहल को लगा लें। 10 मिनट बाद पानी से धुल लें। दो ही दिन में ये दिक्कत सही हो जाएगी।

7. प्वाइजन ईवी का उपचार करना -
रबिंग एल्कोहल का इस्तेमाल प्वाइजन ईवी का उपचार करने में भी किया जा सकता है। इसे सिर्फ प्रभावित हिस्से पर लगाना होगा। इसके 10 मिनट बाद ही धुल लेना होगा। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें। इससे खुजली और सूजन की समस्या दूर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
