Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शरीर पर इन बिंदुओं को दबाने से मिलता है दर्द और तनाव से राहत
मॉर्डन टाइम में इसे र्इएफटी यानि इमोशनल फ्रीडम टेकनीक कहते हैं। इसका इस्तेमाल करके आसानी से शरीर में होने वाले दर्द और तनाव से राहत पाई जा सकती है।
क्या आप जानते हैं कि शरीर के कुछ हिस्सों पर प्रेशर डालने से या उन्हें दबाने मात्र से आपको शरीर के किसी विशेष अंग में दर्द से राहत मिलती है और आपको स्ट्रेस फ्री भी महसूस होता है।
हमारे प्राचीन समय में लोगों को इस बारे में काफी ज्ञान था। यह जानकारी, इन दिनों तकनीकी के रूप में आ गई है और इसे हम एक्यूपंचर या एक्यूप्रेशर नाम देते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 20 कारणों से होता है शरीर में दर्द
मॉर्डन टाइम में इसे र्इएफटी यानि इमोशनल फ्रीडम टेकनीक कहते हैं। इसका इस्तेमाल करके आसानी से शरीर में होने वाले दर्द और तनाव से राहत पाई जा सकती है। जानिए कैसे-

1. हाथ के बाहरी हिस्से पर दबाएं:
सबसे पहले आपको अपनी दिक्कत समझनी होगी और हाथ के बाहरी हिस्से पर दबाना होगा। ऐसा जोर-जोर से करें। हाथ को कसकर दबाएं। पूरे तीन बार हाथ को कई हिस्सों पर टैप करें।

2. आईब्रो टैपिंग:
अब अपनी आईब्रो पर हाथ को ले जाएं और उन्हें भीतर की ओर से उठाते हुए दबाएं। ऐसा 10 सेकेंड तक करें।

3. आंखों के किनारों पर टैप करें:
अपनी उंगलियों के आंखों के बाहरी हिस्से पर टैप करें। ऐसा आपको पलकों के नीचे वाले हिस्से पर भी करना होगा। हल्के से ही दबाएं ताकि आपको आंखों में रिलैक्स लगे।

4. आंखों के नीचे की हड्डी को दबाएं:
आप अपनी आंखों के नीचे की हड्डी को हल्के हाथों से प्रेस करें। ऐसा करने से आंखों पर पड़ने वाला तनाव दूर हो जाएगा। साथ ही आपको लाइट फील होगा।

5. नाक के नीचे वाले हिस्से पर टैप करें:
दर्द और तनाव से राहत पाने के लिए नाक के नीचे वाले हिस्से को हल्के से दबाएं और ऐसा कुछ देर तक करें। इस दौरान आंखों को बंद रखें। ऐसा करने से आपको काफी राहत मिलेगी।

6. अपनी ठोडी को दबाएं:
इसके बाद, 10 सेकेंड के लिए अपनी ठोडी को दबाएं। इससे आपको फील गुड फैक्टर आएगा।

7. कॉलरबोन को टैप करें:
आप अपने शरीर के एक ओर या दोनों ओर, एक-एक करके कॉलरबोन को दबाएं।

8. अपनी बाजू के नीचे टैप करें:
आप अपनी बाजू के नीचे यानि बगल में टैप करें। इससे तनाव या मानसिक प्रेशर कम होता है।

9. सिर दबाएं:
अगर आपको पूरी बॉडी को रिलेक्स करना है तो हेड मसाज करें। इसके लिए बालों में कोई ऑयल डालें और फिर उंगलियों के पोरों से मसाज करें। इससे सिर में रक्त का संचार बढ़ेगा और दर्द से राहत मिलेगी।

10. गहरी सांस लें:
अगर आपको एकदम से किसी बात का तनाव हो जाता है, तो आप गहरी सांस तेजी से लें और छोड़ें। ऐसा दस बार करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
