Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सावधान! 24/7 ब्रा पहने रहने से होते हैं ये 9 खतरे
अगर आप सारा दिन ब्रा पहने रहती हैं तो काफी समस्याएं होती हैं। कई बार आपको गुस्सा आने लगता है कि ये क्यूं पहनना पड़ता है। पूरे दिन ब्रा पहने रहने से स्तनों पर कसाव होता है और उनमें रक्त का संचार भी रूक सा जाता है।
इसीलिए, कई डॉक्टर सलाह देते हैं कि रात में ब्रा उतारकर सोना आरामदायक और लाभकारी होता है। अगर आप पूरे दिन काम करती रही और घर आकर कुछ समय के लिए आराम करना चाहती हैं तो ब्रा उतारकर हल्की टीशर्ट या गाउन पहन लें।
इससे आपको आधे घंटे में ही काफी आराम मिल जाएगा। 24 घंटे तक ब्रा पहने रहने के कई दुष्परिणाम होते हैं जोकि निम्न प्रकार हैं:

1. स्तनों में दर्द -
पूरे दिन टाइट ब्रा पहने रहने से स्तनों में दर्द होने लगता है। अगर आप गलत साइज की ब्रा पहनती हैं तो यह सस्या खासकर सामने आ जाती है। इसका सबसे अच्छा उपाय यह है कि स्तन के आकार की ही ब्रा पहनें और रात में ब्रा को उतारकर सोएं।

2. रक्त संचार रोक देना -
लगातार ब्रा पहने रहने से स्तनों में रक्त का संचार अच्छी तरह नहीं हो पाता है। इसलिए, स्पोर्ट ब्रा सबसे अच्छी मानी जाती है लेकिन अगर आप टाइट ब्रा पहनती हैं तो भी यह समस्या होती है। थोड़ी ढीली ब्रा पहनें और रात में उतार दें।

3. पीठ में दर्द -
ब्रा को लगातार पहने रहने से पीठ व कमर में दर्द हो सकता है। क्योंकि रबड़ से पीछे का हिस्सा कसा रहता है और वहां पर दबाव पड़ता है।

4. त्वचा में जलन -
लगातार ब्रा पहनने से त्वचा में खुजली और जलन होने की समस्या आम है। ब्रा पहनने से पहले पाउडर डाल लें और रात में ब्रा को उतारकर सोएं। नई ब्रा को धुलकर ही पहनें।

5. स्तनों में लटकाव आना
ढीली या गलत साइज की ब्रा पहनने से स्तन लटक जाते हैं और उनका शेप बिगड़ जाता है। इसलिए, सही आकार की ब्रा को पहनें।

6. हाइपरपिग्मेंटेशन -
अगर आप लम्बे समय से स्टेप वाली ब्रा पहनती आ रही है तो वह छप जाती है और शरीर पर उसका निशान बन जाता है। कई औरतों पर बॉडी में ब्रा के पैच बन जाते हैं जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं।

7. आपकी मुद्रा को बेकार कर दे -
दिन भर ब्रा पहनने के बाद रात को पहने रहने से शरीर का पॉश्चर बिगड़ जाता है और गर्दन, कमर और पीठ में दर्द होने लगता है। कई बार ये दर्द भयानक होता है।

8. फंगस पनपना -
नई ब्रा को यूं ही पहन लिया और उसे धुला नहीं.... ये स्तनों में फंगस संक्रमण का सबसे बड़ा कारण होता है। अपनी ब्रा को समय-समय पर डिटॉल या सेवलॉन लिक्विड डालकर धुल लिया करें। धूप में अवश्य सुखाएं ताकि नमी न रहें और किसी प्रकार के कीटाणुओं का विकास न होने पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
