Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या आपके मुंह से भी आती है बदबू? तो जानें क्या है कारण
मुँह से बदबू आना, खराब माना जाता है इसीलिए कई लोग हमेशा अपने पास माउथफ्रेशनर रखते हैं। लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक प्रमुख कारण मुँह में सल्फर का बचे रह जाना होता है।
मुँह से बदबू आना, एनाइरिबिक बैक्टीरिया की वजह से होता है जो कि जीभ, दांतों या गले में सल्फर के कणों के रह जाने के कारण पैदा हो जाते हैं और प्रोटीन के सम्पर्क में आने पर बदबू पैदा कर देते हैं।
अगर आप तम्बाकू, सिगरेट के सेवन के बाद या प्याज, लहसून, वंदगोभी आदि का सेवन करने के बाद मुँह को पानी से साफ नहीं करते हैं या कुल्ला नहीं करते हैं तो मुँह से बदबू आ सकती है।

हर किसी को इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। कुछ खाद्य सामग्रियों जैसे- प्याज या लहसुन आदि में इसकी मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसकी वजह से भयानक बदबू आने लगती है।
इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से इनके पेट में पहुँचते ही जैसे-जैसे इनकी पाचन क्रिया शुरू होती है वैसे-वैसे ये ज्यादा सल्फर की मात्रा को मुँह में रिलीज कर देते हैं और बदबू आने लग जाती है।

कई बार जब हम भोजन करते हैं तो भोजन की कुछ मात्रा, दांतों में रह जाती है। ये माईक्रोऑर्गेनिज़्म, तेजी से मुँह में सल्फर को रिलीज कर देते हैं और इसकी वजह से मुँह से वास आने लगती है। कई बार ये इतनी तेज होती है कि कोई इसे अपने आप ही सूंघ सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके मुँह से कभी भी बदबू न आएं तो आपको ध्यान रखना होगा कि आप खाना खाने के बाद सही से कुल्ला कर लें।

हो सके तो ब्रश कर लें। साथ ही दांतों के बीच भरने वाले खाने को स्टिक से न निकालें। पानी से ही कुल्ला करें। वरना दांतों के बीच गैप बढ़ जाएगा और उनमें ज्यादा खाना भरेगा और वो ज्यादा बदबू मारने का कारण बनेंगे।

साथ ही मुँह से बदबू आने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे- डाईटिंग, फास्अिंग या देर तक बात करना। बहुत देर से मुँह में सैलाइवा जमा रहना। अगर किसी के शरीर में विटामिन बी और जिंक की कमी है तो भी उसके मुँह से बदबू आ सकती है। जीभ पर जमा होने वाले प्लाक की वजह से भी मुँह से बदबू आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
