Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रात में सोते वक्त पसीना क्यूं आता है, जानें कारण
रात में पसीना आना एक आम बात होती है अगर आपने जरुरत से ज्यादा कपड़े पहने हों या फिर आपका कमरा गरम हो। पर अगर ऐसी कोई कंडीशन नहीं है और फिर भी आप को तेजी का पसीना आता है तो उसे हॉट फ्लैश बोलेंगे जिसका गर्म वातावरण से कुछ भी नहीं लेना देना है।
READ: जानें क्यूं आती है पसीने से दुर्गन्ध
अगर आपको भी रात-बिरात गर्मी लगती है और ज्यादा पसीना होने की वजह से नीदं बीच रात में ही टूट जाती है तो, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे...

हार्मोन्स
यह रजोनिवृत्ति और पीएमएस की वजह से भी हो सकता है। रात को पसीना हार्मोन में परिवर्तन, असंतुलन या शरीर में कमियों के कारण हो सकता है। रात में पसीना आने की समस्या ना केवल महिलाओं को ही बल्कि पुरुषों को भी हो सकती है।
इस समस्या का पता लगाने के लिये हार्मोन्स का टेस्ट करवाना पड़ता है। मराजोनिवृत्ति या एंड्रोपॉज की वजह से होने वाले हार्मोन्स को ठीक करने के लिये अपनी डाइट में सुधार करें तथा विटामिन्स, मिनरल्स, हर्ब्स और अन्य न्यूट्रियन्ट्स मददगार हो सकते हैं।
READ: कपड़े से हटाएं पसीने के दाग को
बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन
यदि बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन है तो वह ब्लड सेल काउंट से पता चल सकता है। अगर शरीर में वायरल इंफेक्शन है तो वाइट ब्लड सेल्स बढ़ जाएंगी। इसी तहर से न्यूट्रोफिल बैक्टीरियल इंफेक्शन को बढाता है।
दवाई लेने के दुष्प्रभाव
अवसादरोधी दवाओं और मधुमेह रोधी दवाओं के दुष्प्रभाव से भी रात को पसीना आ सकता है। अगर आपको ऐसी समस्या हो रही है तो अपने डॉक्टर से दवा घटाने या बदलने के लिये कहें।
कैंसर
रात में पसीना आने की वजह कैंसर होने का संकते भी हो सकता है। लेकिन इसके अलावा अचानक वजन घटना, खूब थकान लगना या फिर लसीका ग्रंथियों में सूजन होना आम है।
हाइपोग्लाइसीमिया
रात को ब्लड शुगर में गिरावट आ जाने से सोते वक्त पसीना आ सकता है। लिवर और एडरिनल्स का ब्लड शुगर हमेशा बैलेंस रहना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
