Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हर रोग से छुटकारा दिलाएगी 1 कप तुलसी और हल्दी की चाय
आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग ऐसे हैं जो ना तो ठीक से खाते हैं और ना ही ठीक से सो पाते हैं। इसमें से ज्यादातर नौकरी शुदा लोग हैं जिसमें से युवाओं की संख्या ज्यादा है।
अच्छी दिनचर्या ना होने से शरीर को कई रोग लग जाते हैं, जिसकी वजह से हमें रोज़ डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। तो अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आज हम आपको एक नेचुरल ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसे रोजाना नियमित पीने से आप का शरीर रोगों से मुक्त हो जाएगा।
यह पेय है तुलसी और हल्दी का, जिसमें आधी मुठ्ठी तुलसी को एक कप पानी में उबाल कर उसमें आधा चम्मच हल्दी पावडर या ताजी हल्दी की गांठ को काट कर मिला दें। फिर इसे गरम करें और पेय को छान कर पी जाएं। आइये जानते हैं इस पेय को पीने से क्या क्या लाभ मिलते हैं।

कफ से दिलाए छुटकारा
तुलसी और हल्दी का मिश्रण कफ को दूर करने के लिये काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह गले की सूजन को दूर करता है और कफ को भगाता है। कफ से दो दिनों में छुटकारा दिलाएगा ये पावरफुल ड्रिंक

अस्थमा के लिये
यह पेय respiratory tract को चौड़ा करता है जिससे सांस लेने में आसानी होती है और अस्थमा से आराम मिल जाता है।

किडनियों को साफ करे
यह घरेलू पेय आपकी किडनियों से गंदगी को साफ करने में मदद करती है और आपके शरीर को शुद्ध और स्वस्थ बनाती है। किडनी को साफ-सुथरा रखे ये आहार

तनाव दूर करे
इसे पीने से दिमाग की नसें शांत होती हैं और दिमाग तक ब्लड का फ्लो बढता है जिससे तनाव दूर होता है।

कब्ज से छुटकारा
इसे नियमित पीने से पेट की सभी तकलीफें जैसे कब्ज आदि दूर होता है। कब्ज से छुटकारा पाने के 15 घरेलू उपचार

एसिडिटी भी दूर करे
यह पेट में जा कर एसिड के लेवल को बैलेंस करता है जिससे एसिडिटी दूर होती है।

अल्सर ठीक होता है
यह एक नेचुरल ड्रिंक है, जो शरीर की हर समस्या को ठीक करता है, जैसे पेट या मुंह का अल्सर आदि।

पाचन क्रिया सुधारे
यह खाना पचाने वाले जूस को सक्रिय करता है, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और खाना बडे़ आराम से हजम होता है।

सिरदर्द दूर करे
इस ड्रिंक को रोजाना सुबह पीने से आपको साइनस और तनाव की वजह से पैदा हुए सिरदर्द से छुटकारा मिल सकता है।

एलर्जी से छुटकारा मिलता है
यह ड्रिंक आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और कुछ प्रकार की एलर्जी से छुटकारा भी दिलाता है।

कैंसर से बचाए
प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर इसको पीने से नहीं होते क्योंकि इस पेय में पावर फुल phytonutrients पाए जाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल घटाए
यह शरीर में जमा हुए फैट टिशू को घोल देता है जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
