Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
किडनी को साफ-सुथरा रखे ये आहार
आज कल सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिये बहुत जागरूक हैं, चाहे बात हो हृदय को दुरुस्त रखने की या फिर किडनी को साफ रखने की। यह बहुत जरुरी है कि हम अपनी किडनियों को साफ सुथरा रखें जिससे उन में स्टोन न जम पाए।
हर साल करीब पाँच लाख लोग गुर्दे की पथरी के आपातकालीन वार्ड में भरती होते है। ऐसा माना जाता है कि दस में से एक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कभी ना कभी पथरी होती है। कई लोगों को पथरी वशांनुगत होती है तो कई लोगों को खाघ पदार्थों के सेवन से पथरी हो जाती है।
सही प्रकार के आहार खाने से हम किडनी में बनने वाली पथरी को रोक सकते हैं। प्रतिदिन 2-3 लीटर पानी पीने से गुर्दे की पथरी से बचा जा सकता है। चलिये जानते हैं कुछ ऐसे खाघ पदार्थ जो हमारी किडनियों को हमेशा साफ रखेगें और कभी भी किडनी स्टोन का संकट हम पर नहीं आने देगें।

पत्ता गोभी
यह हरी सब्जी किडनी के लिये बहुत अच्छी होती है। ऐसा इसलिये क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा कम होती है और विटामिन के की मात्रा अधिक होती है।

लाल अंगूर
यह अंगूर हृदय और किडनी के लिये अच्छे माने जाते हैं। यह किडनी से सारे विषैले तत्व बाहर निकाल देता है और किडनी को स्वस्थ्य रखता है।

स्ट्रॉबेरी
इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, मैगनीशियम, विटामिन सी और रेशा पाया जाता है जो कि दोनों ही किडनी और हृदय के लिये अच्छा माना जाता है।

धनिया
यह पूरी सेहत को सही करती है। इसको पीने से किडनी स्टोन की समस्या दूर होती है और किडनी भी साफ होती है।

सेब
यह पाचन तंत्र सही करता है और जल्द हजम भी हो जाता है। इसमें बहुत सारा फाइबर होता है तथा पूरे स्वास्थ्य के लिये अच्छा माना जाता है।

जामुन
इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि किडनी की सफाई कर के उसे स्वस्थ्य बनाता है।

अदरक
यह अपने सफाई के गुणों की वजह से जाना जाता है। यह शरीर में खून की सफाई और किडनी से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।

करौंदा
इनमें बहुत सारा एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह किडनी से यूरिक एसिड को बाहर निकालता है, जिसमें से करौंदा सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें यूरिक एसिड और यूरिया को निकालने की क्षमता होती है।

लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च में विटामिन ए, सी , बी6, फोलिक एसिड और रेशे पाये जाते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम की मात्रा भी कम होती है।

दही
यह पाचन क्रिया को अच्छा करती है। इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होता है जो किडनियों की सफाई करता है।

ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में बहुत सारे स्वास्थ्य वर्धक गुण होते हैं इसलिये यह हमारी किडनियों के लिये भी अच्छा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
