Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
केले के पत्ते पर खाना खाने के 10 लाभ आपको रखेगें स्वस्थ
केला तो आप सभी ने खाया होगा। केला स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि अधिकतर लोग सुबह केला खाना पसंद करते है। क्या आप जानते है कि केले के अलावा उसके पत्तों का हमारे स्वस्थ्य पर क्या असर पड़ता है। आपने साउथ में देखा होगा कि वहीं केले रे पत्तों पर खाना खाया जाता है।
मेहमानों को पत्तों के ऊपरी भाग में और परिवार के सदस्यों को निचले हिस्सों में खाना दिया जाता है। केले के पत्ते पर खाना खाने के लिए सब लोग एक साथ जमीन पर बैठकर और हाथों से खाना खाते है। चावल, मीट, सब्जियां, दाल, करी और अचार, सब एक ही पत्ते पर परोसे जाते है, क्योंकि यह सभी आहार को परोसने के लिए काफी बड़ा होता है।केले के पत्त्ते पर खाना खाना स्वास्थ्यप्रद माना जाता है।
केले के पत्ते पर गर्म खाना परोसने से यह पत्ते में मौजूद पोषक तत्व भी खाने में मिल जाते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। ऐसी माना जाता है कि केले के पत्ते पर खाया गया खाना ज्यादा लाभदायक और स्वास्थ्यवर्धक होता है। आइए जानते है कि केले पत्ते के फायदे...

बढ़ जाते है पोशक तत्व
आपने देखा होगा कि लोग केले के पत्ते पर खाना खाते है पर उसका भी एक कारण है क्योंकि केले के पत्ते में खाने से उस खाने का पोषण बढ़ जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसलिए केले के पत्ते पर गर्म खाना परोस कर खाना चाहिए।

ग्रीन टी में पाए जाने वाले गुण होते है
केले के पत्ते में ऐसे कई सारे गुण होते है जो कि ग्रीन टी में पाए जाते है। इसमे मौजूद पॉलीफिनॉल एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और इसके फायदे सीधे आपके स्वास्थ्य पर होते है।

एंटी बैक्टीरिया किटाणुओं को मारता है
केले के पत्ते पर नियमित खाना खाने से आपके शरीर को बीमारी नहीं होती है क्योंकि ये आपके शरीर से एंटीबैक्टीरिया को खत्म कर देता है जो कि आपके शरीर स्वस्थ रखता है।

स्किन के लिए है फायदेमंद
केले का पत्ता स्वास्थ्य के साथ आपके स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। केले के पत्तों में प्रचुर मात्रा में एपिगालोकेटचीन गलेट और इजीसीजी जैसे पॉलीफिनॉल्स पाये जाते हैं। इसलिए आपको भी केले के पत्तों पर ही भोजन करना चाहिए इससे आपकी स्किन अच्छी हो जाएगी।

इसकी खुशबू होती है महत्वपूर्ण
जब आप केले के पत्ते पर खाते हैं तो आपको एक अलग तरह का स्वाद मिलता है और इसकी खुशबू भी अलग ही होती है। केले के पत्ते की वैक्स कोटिंग होने के कारण इसका सूक्ष्म लेकिन अलग स्वाद होता है। गर्म खाना पत्तों पर रखने से इसका वैक्स पिघल जाता है जो खाने को लाभदायक बनाता है।

पर्यावरण के लिए भी है सही
आजकल शादियों में आपको सिर्फ प्लास्टिक ही देखने को मिलेगी सिर्फ उन्ही के बर्तन मिलेगें जो स्वास्थ के लिए सही नहीं है। पर्यावरण के अनुकूल विकल्प ढूढ़ने वाले लोगों के लिए केले के पत्ता सबसे अच्छा रहता है। यह बहुत ही कम समय में डीकम्पोज होता है और प्लास्टिक के विपरीत इसे बायोडीग्रेट होने में सैकड़ों वर्ष लग जाते हैं।

स्वच्छ माना जाता है केले का पत्ता
केले के पत्ते पर खाना इसलिए खाया जाता है क्योंकि स्वच्छ होता है। सिर्फ थोड़े से पानी की से साफ करने के बाद यह उपयोग के लिए तैयार हो जाता है। कई जगह ऐसी होती है जहां आप खाना खाते है पर वहां सफाई नहीं होती है। ऐसे में केले के पत्ते पर खाने से सुरक्षा रहती है।

नहीं होता है केमिकल
बर्तनों को कई तरह के साबुन और चीजों से धोया जाता है जिसमें केमिकल मिला हुआ होता है। जो आपके सेहत के लिए खतरनाक है। लेकिन केले के पत्तों को साफ करने के लिए साबुन की जरूरत नहीं होती बस थोड़े से पानी से पत्ता आसानी से साफ होता है जो आपकी सेहत के लिए सही है।

आसानी होती है खाने में
केले के पत्ते पर खाने में आसानी भी होती है। केले के पत्ते पर आप सूखा खाना खाएं या ग्रेवी वाला सारा खाना आसानी से उसपर टिका रहता है।

शरीर के विकास के लिए है सही
केले के पत्ते पर खाना खाने से आपको दो तरह के फायदे होते है एक तो आपको पोषण मिलता है और दूसरा आपके शरीर को केले के पत्ते से नेचुरल पावर भी मिलती है। इसलिए केले के पत्ते नहीं खाते है तो आज से ही खाना शुरु कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
