Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
क्यों आजकल के युवा है दुबलेपन का शिकार, इन चीजों को करना आज ही बंद कर दें
आपने देखा होगा कि इस समय में जो सबसे बड़ी समस्या है वो है युवाओं की फिटनेस को लेकर, उनकी गलत दिनचर्या उनके लिए अभिषाप बन रही है। आपको बता दें कि यहां पर आधें से ज्यादा युवा सिर्फ इसलिए परेशान रहते है कि उनका शरीर फिट नहीं रहता है।
आजकल के युवा वजन नही बढ़ने के कारण चिंतित रहते हैं, अच्छी मसल्स पाने के लिए तरह-तरह की तरकीब करते हैं लेकिन इसका फायदा बहुत ही कम मिल पाता है। आपको बता दें कि वजन नही बढ़ने के कई कारण होते हैं। इस समय युवाओं में वो शक्ति देखने को नहीं मिलती है जो पहले के समय में लोगों के पास होती थी।
दुबलेपन से परेशान है तो इन 10 चीजों का करें सेवन
तो आइए आज हम आपको इस स्लाइड शो के माध्यम से बता रहें हैं वजन नही बढ़ने के उन10 कारणों के बारें में जिस कारण से उनकी वजन नहीं बढ़ पाता है। आइए जानते है की क्या है युवाओं के वजन ना बढ़ने का कारण..

समय से ना सोना
आजकल ये बिल्कुल आम बात हो गई है कि युवा रात को देर तक जागते है और समय से नहीं सोते है। उनकी रात की प्लानिंग कुछ अलग ही होती है। वो रात में 2 या 3 बजे तक जागते है और दिन में 10 बजे तक सोते है। ये खतरनाक है।

जंक फूड्स
आपकी सेहत के लिए जो सबसे बड़ा जिम्मेदार है वो होता है आपका खाना। इस इस समय ये देखने को मिलता है कि युवा आजकल जंक और फास्ट फूड का सेवन नही करते है। इस कारण से जरूरी पौष्टिक तत्व उनको नहीं मिल पाते है। ये आपके शरीर को डेवलप नहीं होने देता है।

कम उम्र में जिम जाना
अगर आप कम उम्र के है और आपने जिम जाना शुरु कर दिया तो ये आपके लिए खतरनाक है। ऐसा से आपके शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर आप 18 से कम है तो जिम ना जाएं पहले अपने शरीर को उस तरह का बनाएं बाद में ही जिम जाकर मेहनत करें।

खेलना नही
आपने देखा होगा कि अब दिन प्रतिदिन बच्चों की संख्या खेल के मैदान में कम होती चली जा रही है। इस समय बच्चे घर पर ही कंप्यूटर या लैपटॉप में खेल खेलकर समय बिताते है जो कि उनके लिए खतरनाक है। ऐसा करने से बच्चे का संपूर्ण विकास नहीं हो पाता है।

लग्जरी लाइफ
आजकल के बच्चे जरा सी भी मेहनत करने से भागते है। वो हमेशा ऐसी लाइफ जीना चाहते है जो उनके लिए बिल्कुल भी मेहनत भरी ना हो। ऐसे में उनके शरीर में कोई भी हलचल नहीं होती है और वो हमेशा के लिए दुबले ही रह जाते है।

पेट में रहती है समस्या
आपको बता दें कि इस समय युवाओं को सबसे बड़ी समस्या पेट की ही रहती है। इरिटेबल बॉउल सिंड्रोम जैसी पेट की समस्या होने पर शरीर में पोषक तत्व ठीक तरह से अवशोषित नही हो पाता है, जिसके कारण युवाओं में वजन नही बढ़ता है।

पूरी नींद ना लेना
आजकल के युवा बहुत ही कम सोते है। सोते समय कॉर्टिसोल हॉर्मोन बनता है, जो बॉडी मसल्स बनाने में मदद करते हैं। पर्याप्त नींद नही लेने के कारण वजन नही बढ़ता है। इसलिए भी इनकी ये समस्या मुख्य है।

अत्यधिक तनाव
डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है जो आपको दीमक की तरह खत्म कर सकती है। स्ट्रेस के कारण भूख कम लगती है। इससे दिनचर्या खराब हो जाती है। इसका पाचनतंत्र पर भी असर पड़ता है। इस वजन स्वस्थ व्यक्ति भी दुबले हो जाते हैं।

गलत व्यायाम
आजकल के बच्चो में व्यायाम करने की रुचि तो देखी गई है पर वो गलत एक्सरसाइज करते है जिस कारण से उनका वजन नही बढ़ता है, कुछ लोग जानकारी के आभाव में कॉर्डियो एक्सरसाइज ज्यादा करते हैं, जिससे वजन नही बढ़ता है।

सही आहार न लेना
आजकल के बच्चे उल्टी सीधी चीजें खाने में ज्यादा ध्यान देते है। भोजन में पोषक तत्व की मात्रा भरपूर होनी चाहिए। कभी कभी सही पोषक तत्व नही मिल पाने के कारण भी हमारा वजन नही बढ़ने की समस्या रहती है।



Click it and Unblock the Notifications