Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इन 10 फायदों की वजह से तेजपत्ते का रोजाना सेवन करना है ज़रूरी

हमारे देश के हर एक घर के रसोई में तेज पत्ता का होना एक आम बात है। तेज पत्ता अपनी शानदार एरोमैटिक खुशबू से खाने में जान दाल देता है।
खाना बनाते समय इसका इस्तेमाल या तो सूखे पत्तों के रूप में होता है या फिर पाउडर के रूप में होता है। तेज पत्ता स्वाद में कड़वा होता है लेकिन इसकी खुशबू लगभग दालचीनी जैसी ही होती है।
तेज पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इन्फ्लामेट्री और डाइयूरेटिक जैसे बहुत सारे औषधीय गुण भी होते हैं जिनका जिक्र हम इस आर्टिकल में करने जा रहें हैं।

1. पाचन ठीक रहता है:
अगर आप लगातार कब्ज़, एसिडिटी और अनियमित मल त्याग से पीड़ित हैं तो आप एक कप तेजपत्ते की चाय पियें, आपको आराम मिलेगा। इसके अलावा अगर आप अपच से परेशान हैं तो आप 5 ग्राम तेज पत्ता और एक अदरक का टुकड़ा लेकर 200 एमएल पानी के साथ तब तक उबालें जब तक पानी ¼ ना हो जाए। अब इसमें आप स्वाद के लिए एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार पियें, इस तरह से आप पेट संबंधी समस्यायों से जल्द ही छुटकारा पा लेंगे।

2. ह्रदय के लिए ठीक होता है:
अगर आप ह्रदय संबंधी समस्यायों से ग्रसित हैं तो तेजपत्ता आपके लिए एकदम सही उपाय है। तेज पत्ते में फाईटोन्यूट्रीयेंट्स होते हैं जो कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक के लिए एक शील्ड का काम करते हैं। अगर आप अपने ह्रदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो 3 ग्राम तेज पत्ता और 3 से 4 ग्राम गुलाब के फूल को 300 एमएल पानी में तब तक उबालें जब तक पानी 75 एमएल ना हो जाए, इसके बाद इसे पियें। इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में तीन बार करें।

3. डायबिटीज में मदद करता है:
आजकल डायबिटीज एक आम बीमारी हो चुकी है जो हर 10 लोगों में से 9 लोगों को होती है। तेजपत्ते में एंटी-आक्सीडेंट गुण होने के कारण यह आपके ब्लड ग्लूकोस और कोलेस्ट्राल लेवल को कंट्रोल में रखता है। अगर आप इसका और अधिक लाभ लेना चाहते हैं तो 3 से 4 तेजपत्ते को पाउडर रूप में बनाकर इसका लगभग एक महीने तक रोजाना सेवन करें।

4. सर्दी में आराम देता है:
सदियों से तेजपत्ते का इस्तेमाल सर्दी और फ्लू के लिए होता आया है। अच्छे उपचार के लिए आप 2 से 3 पत्तों को 10 मिनट तक पानी में उबालें और एक साफ़ कपडे को इसमें भिगोकर अपने सीने पर रखें, आपको फ्लू और सर्दी में आराम मिलेगा।

5. किडनी समस्या में आराम:
किडनी हमारे शरीर की अशुद्धियों को फ़िल्टर करके इसे बाहर निकालती है। लेकिन जन किडनी में पथरी हो जाये तो यह अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है। इस चीज को रोकने के लिए आप 5 ग्राम तेजपत्ते को 200 एमएल पानी में तब तक उबालें जब तक यह 50 एमएल ना हो जाए और इसे छानकर रोजाना दिन में दो बार पियें।

6. नाक से आने वाले खून को रोकता है:
शरीर में डिहाइड्रेशन और गर्मी की वजह से आपकी नाक से ब्लड आने लगता है। इसलिए आप 2, 3 तेजपत्ते को पानी में उबाल कर पियें, आपको इससे आराम मिलेगा।

7. मासिक धर्म में आराम:
मासिक धर्म की समस्या लड़कियों में एक आम बात होती है। इसलिए तेजपत्ते का सेवन करने से उन्हें इस समस्या से निजात मिलेगा।

8. तनाव कम करता है:
अक्सर तनाव आपके चेहरे पर दिखने लगता है। इसलिए तेज पत्ते के इस्तेमाल से आप तनावमुक्त हो सकते हैं और फ्रेश महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आप तेजपत्ते को पानी में उबाल लें और अपने सिर को तौलिये से ढककर उसका भाप लें।

9. कैंसर से बचाव:
कैंसर एक खतरनाक बीमारी है जिसमे अक्सर मृत्यु ही होती है। आप तेजपत्ते के इस्तेमाल से इसकी संभावना को कम कर सकते हैं। तेजपत्ते में कैफेयिक एसिड और क्वेरसेटिन होने की वजह से कीमोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं जो कैंसर को रोकने का काम करते हैं। तेजपत्ते में पार्थेनोलिड होने की वजह से यह सर्वाइकल कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

10. नींद अच्छी आती है:
अगर आपको नींद ना आने की शिकायत है तो आप तेजपत्ते के तेल को पानी में डाल कर उबालें और इसको सूंघे, इससे आपको अच्छी नींद आयेगी।
तेजपत्ते में बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद हैं जिनमे से कुछ हमने आपको ऊपर बताये हैं। इन गुणों की वजह से आप अपने घर में ही कई सारी बीमारियों का उपचार कर सकते हैं। इसलिए तेजपत्ते का इस्तेमाल ऊपर बताये गये तरीकों के अनुसार ही करें।



Click it and Unblock the Notifications
