Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
रात को अगर चिपचिपी गर्मी सताए तो करें ये 10 उपाय
स्लीप एक्सपर्ट नरीना रामलखन के अनुसार 'हमारे शरीर और दिमाग के तापमान में आंशिक अंतर होना बेहद ज़रूरी है - शरीर गर्म और दिमाग ठंडा'।
गर्मियां आ गई हैं और ऐसे में रातों को चैन से सोना बहुत दुर्लभ हो जाता है। चूंकि इन दिनों बहुत गर्मी होती है इसलिए गर्मी के साथ ही रातों में पसीने से चिपचिप और भीगा रहना भी एक बड़ी समस्या है।
स्लीप एक्सपर्ट नरीना रामलखन के अनुसार 'हमारे शरीर और दिमाग के तापमान में आंशिक अंतर होना बेहद ज़रूरी है - शरीर गर्म और दिमाग ठंडा'। जब बाहर का तापमान बढ़ता है तो बहुत मुश्किल हो जाता है लेकिन कई चीजें हैं जो आपको इससे निजात दिला सकती हैं।
इसलिए आपकी मदद के लिए हम आपके लिए लाये हैं गर्मियों में अपने आपको ठंडा रखने के बेहतर तरीके...

टिप #1:
पानी से भरा हुआ प्लांट मिस्टर (पौधों में पानी छिड़कने का) अपने बिस्तर के पास रखें ताकि रात में आप अपने चेहरे पर पानी छिड़क सकें।

टिप # 2:
रात को गर्मी से बचने का तरीका है कि आप अपने कमरे को दिन में गर्म ना होने दें। जितना हो सके अपने पर्दों और ब्लाईंड्स को बंद रखें ताकि कमरा ठंडा रहे।

टिप # 3:
सोने से पहले अपने पैरों को ठंडे पानी से धोएँ और अपनी कलाइयों को ठंडे पानी में दें।

टिप # 4:
एक गीला कपड़ा एक घंटे के लिए या सोने से पहले फ्रिज में रखें और नींद ना आने की बेचैनी से बचने के लिए इसे अपने माथे पर लगाएँ।

टिप # 5:
गीले जुराब या टी-शर्ट भिगो कर सोएँ।

Tip # 6:
बैडशीट हल्की इस्तेमाल करें ताकि बिस्तर ठंडा रहे।

टिप # 7:
दिन में पूरी तरह हाइड्रेटिड रहें।

टिप # 8:
ज़्यादा क्रोध या झुंझलाहट ना रखें। आराम करें और सकारात्मक सोच रखें। इससे ना केवल अच्छी नींद आएगी बल्कि अगले दिन काम और बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

टिप # 9:
यदि आपकी खिड़कियाँ ग्रिल या जालीदार हैं तो इन पर ठंडे पानी से भीगा तौलिया रखें। इससे हवा ठंडी आएगी और कम का तापमान भी कम रहेगा।

टिप # 10:
आप कमरे का तापमान कम रखने के लिए फर्श पर ठंडे पानी का छिडकाव कर सकते हैं या पोछा लगा सकते हैं।

जरुरी बातें
अंत में, ध्यान रहे कि आप गर्म तापमान से आकर ठंडे कमरे में ना जाए, यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, थोड़ी देर रुककर अपना तापमान कम होने दें और फिर प्रवेश करें।



Click it and Unblock the Notifications
