Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानें, लंबे समय से सर्दी-जुकाम ठीक ना हो पाने के 7 चौंकाने वाले कारण
फ्लू के सामान्य लक्षण बुखार आना, जुकाम, खांसी, थकान, सिरदर्द, गला सूखना, शरीर में दर्द, दस्त, उल्टी आदि हैं। आपकी जुकाम ठीक ना होने के ये कारण भी हो सकते हैं, ध्यान दें!
इस बदलते मौसम में सर्दी जुकाम एक आम बात है। कुछ लोगों को तो एक बार जुकाम लग जाती है तो कई दिन तक जाती ही नहीं है।
जल्दी ठीक होने वाली जुकाम भी बहुत परेशान करती है और पीड़ित व्यक्ति असहज रहता है, साथ ही उसके रोजाना के काम भी प्रभावित रहते हैं।
सामान्य जुकाम और फ्लू बैक्टीरिया या वायरल संक्रमण से होते है जो कि हवा, पानी, खाने की चीजों के माध्यम से फैलते हैं। यदि किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो वे फ्लू और जुकाम के शिकार जल्दी होते हैं।
फ्लू के सामान्य लक्षण बुखार आना, जुकाम, खांसी, थकान, सिरदर्द, गला सूखना, शरीर में दर्द, दस्त, उल्टी आदि हैं। आपकी जुकाम ठीक ना होने के ये कारण भी हो सकते हैं, ध्यान दें!

1. तनाव
जब आप तनावग्रस्त होते हैं तो आपके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन स्ट्रावित होता है। यह हार्मोन आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है जिससे जुकाम जल्दी ठीक नहीं होती।

2. धूम्रपान
यदि आप धूम्रपान ज्यादा करते हैं तो जुकाम जल्दी ठीक नहीं हो पाती है, और नासिका क्षेत्र में कफ़ से भी हालत खराब हो जाती है।

3. डिकन्जेस्टन्ट (सर्दी खांसी की दवा) स्प्रे
जब आप राहत पाने के लिए डिकन्जेस्टन्ट (सर्दी खांसी की दवा) का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो इससे नाक में सूजन हो जाती है, जिससे जुकाम ज्यादा समय तक रहती है।

4. ज्यादा व्यायाम
हालांकि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना ज़रूरी है लेकिन जुकाम के समय यदि आप ज्यादा व्यायाम करते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है, इससे जुकाम लंबे समय तक रहती है।

5. एलर्जी
यदि आपको मिट्टी, जानवरों के फर, पराग आदि से एलर्जी है तो आपके नासिका क्षेत्र में कैविटी पैदा होगी जिससे जुकाम ज्यादा समय तक रहेगी।

6. साइनसाइटिस
यदि आप नाक में संक्रमण और सूजन के कारण साइनसाइटिस से पीड़ित हैं तो जुकाम के लक्षणों का इलाज नहीं हो पाता है, जब तक कि साइनसाइटिस का इलाज ना किया जाये।

7. निमोनिया
यदि आप निमोनिया से पीड़ित हैं तो आपका नासिका क्षेत्र नाजुक और इन्फेक्शन के प्रति संवेदनशील हो जाता है और इससे जुकाम जल्दी ठीक नहीं होती



Click it and Unblock the Notifications
