Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
इन संकेतों से जाने, कहीं आप भी अधिक मात्रा में चीनी तो नहीं खा रहे हैं?
चीनी स्वादिष्ट होती है और ये ऐसी चीज़ है जिसे आप टाल नहीं सकते। यदि आपको खाने में चीनी पर्याप्त मात्रा में न मिले तो ऐसा लगता है कि जीवन व्यर्थ है। हालाँकि क्या आप जानते हैं कि ये लक्षण इस बात का संकेत हैं कि आप बहुत अधिक मात्रा में चीनी खा रहे हैं? यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। आपको यह जान लेना चाहिए कि चीनी ड्रग्स (नशा) के समान है और यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती। एक बार जब आप चीनी खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में जान जायेंगे तो आप हो सकता है कि इसे न खाएं।
इन दिनों शुगर से संबंधित बीमारियाँ बढ़ रही हैं। इसके कारण होने वाली गंभीर बीमारियों में डाइबिटीज़, हृदय से संबंधित बीमारियाँ, कैंसर और थकान शामिल हैं। यदि आप चीनी खाने के आदी हैं तो आपको दिन के अंत में कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है। यह चीनी के नशे का एक सामान्य लक्षण है जिसके बारे में आपको सावधान रहना चाहिए।
यदि आपको यह महसूस नहीं हो रहा है कि आप चीनी की कितनी मात्रा खा रहे हैं तो इन संकेतों को देखें। इस लेख में कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताया गया है जो यह बताते हैं कि आप बहुत अधिक मात्रा में चीनी खा रहे हैं।

1. उर्जा में कमी और थकान:
यदि आपको दिन भर थकान लगती है तो यह इस बात का सबसे बड़ा संकेत है कि आप अधिक मात्रा में चीनी खा रहे हैं। मीठे पदार्थों से मिलने वाला कार्ब्स बहुत कम समय के लिए होता है। यह डाईट आपको बुरी तरह काबू में कर सकती है।

2. कार्ब और शुगर खाने की इच्छा होना:
यदि आपको लगातार ऐसे इच्छा होती है तो आप चीनी के आदी हो चुके हैं। यह आपकी इच्छाओं की श्रृंखला को और अधिक बढ़ाता है।

3. हमेशा सर्दी और फ्लू होना:
अधिक बार बीमार पड़ना इस बात का संकेत है कि आपको चीनी के सेवन की मात्रा घटानी चाहिए। वास्तव में यह आपकी इम्यूनिटी (प्रतिरक्षा) को कमज़ोर बनाता है और शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को घटाता है।

4. खाना खाने के बाद भी व्याकुल मस्तिष्क:
जब आप चीनी खाते हैं तो ब्लड शुगर जल्दी बढ़ती है। बुरी ब्लड शुगर से काग्निशन का खतरा होता है। यह शरीर पर शुगर का सबसे नकारात्मक प्रभाव होता है।

5. स्वाद कलिकाओं (टेस्ट बड) का कमज़ोर होना:
बहुत अधिक चीनी खाने से टेस्ट बड मर जाते हैं। समय के साथ चीनी टेस्ट बड को सुन्न कर देती है। अत: फिर से मीठा स्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें अधिक चीनी खाने की इच्छा होती है। अत: अच्छा होगा कि आप चीनी की मात्रा पहले ही कम कर दें।

6. तलुए, त्वचा से संबंधित समस्याएं और डार्क सर्कल्स:
चीनी के कारण शरीर में सूजन बढ़ती है और त्वचा से संबंधित समस्याएं भी बढ़ती हैं। इसके कारण रोससा, एक्जिमा, मुहांसे, तैलीयता और शुष्कता आदि समस्याएं होती हैं। चीनी की मात्रा कम करने से इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है। चीनी की अधिक मात्रा खाने के कारण ये सभी समस्याएं प्रमुख रूप से होती हैं।

7. वज़न बढ़ना:
चीनी में फाइबर और प्रोटीन नहीं होता, केवल कैलोरीज़ होती हैं। इसके कारण यह शरीर में अधिक इन्सुलिन स्त्रावित करता है। इन्सुलिन एक प्रकार का हार्मोन है जो वज़न बढ़ने के लिए ज़िम्मेदार होता है।



Click it and Unblock the Notifications
