Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना है तो, आयुर्वेद में बताएं इन 6 चीजों को खाएं
इस समय पूरी दुनिया में लोग अपने काम की टेंशन और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हाई ब्लड प्रेशर के मरीज होते जा रहे हैं और पूरी दुनिया में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। भारत में ही हर तीन में से एक आदमी हाई ब्लड प्रेशर का मरीज है। इस समस्या की वजह से लोगों को किडनी फेल, हार्ट अटैक और हार्ट फेल जैसी गंभीर समस्याएं होने लगती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के कारण शरीर के बाकी अंगों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और इस वजह से स्थिति और बिगड़ने लगती है। अगर समय रहते आप इसका इलाज नहीं करवाते हैं तो आगे चलकर इस बीमारी के कारण आपकी जान भी जा सकती है। वैसे तो इससे बचने के लिए तमाम तरह के ट्रीटमेंट और दवाइयां उपलब्ध हैं लेकिन अगर आप आयुर्वेदिक तरीके से इस समस्या को नियंत्रित करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं।

लहसुन :
हाइपरटेंशन से बचने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद एलीसिन नामक यौगिक में एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी हाइपरटेंशन गुण होते हैं जिस वजह से ये ब्लड फ्लो को और आसान बना देता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसके लिए रोजाना सब्जी या सलाद में लहसुन की 2-3 कलियाँ ज़रूर डालें।

अंगूर:
अंगूर में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत मददगार है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को काफी कम कर देते हैं। इसलिए हाइपरटेंशन के मरीजों को डॉक्टर रोजाना अंगूर खाने की सलाह देते हैं।

केला :
आयुर्वेद में यह बताया गया है कि केले का नियमित सेवन आपको हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली समस्याओं से बचाए रखता है। केले में हाइपरटेंसिव गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। अगर आप भी खुद को हाइपरटेंशन की समस्या से बचाना चाहते हैं तो रोजाना एक दो केला खाना शुरू कर दें।

डेरी प्रोडक्ट :
आयुर्वेद के अनुसार रोजाना चीज, पनीर, बटर और दूध जैसे डेरी आइटम का सेवन शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में बहुत मदद करता है। खासतौर पर दूध में मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं जिससे हाइपरटेंशन की संभावना कम हो जाती है। इसलिए रोजाना एक गिलास दूध ज़रूर पिएं।

मेथी के बाज :
इसमें मौजूद पोटैशियम और फाइबर की अधिक मात्रा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में बहुत मददगार है। अगर आपको अपने ब्लड प्रेशर में बदलाव नज़र आता है तो मेथी के बीजों का इस तरह सेवन करें। इसके लिए एक दो चम्मच मेथी के बीज को पानी में उबालकर छानकर अलग कर लें और फिर इन्हें पीस लें। अब इसके बाद रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

प्याज का रस :
अगर बीपी को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो रोजाना प्याज के रस का सेवन ज़रूर करें। प्याज का रस ना सिर्फ ब्लड को साफ़ करता है बल्कि यह आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए प्याज का रस निकाल लें और उसी बराबर मात्रा में शहद मिलाकर रोजाना इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
