Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
आई मेकअप करते समय अगर की यह गलती, तो हो जाएंगे अंधे!
महिलाओं में आई मेकअप की वजह से मेबॉमीयन ग्लैंड डिसफंक्शन (एमजीडी) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसे गंभीरता से नहीं लेने से आपको ब्लीफेराइटिस, अत्यधिक धूमिल दृष्टि आदि का खतरा हो सकता है।
नार्थ इंडिया में सेंटर फॉर साइट के निदेशक महिपाल सचदेव के अनुसार, आईलाइनर और मेकअप की अन्य चीजें आमतौर पर मीबोमियान ग्लैंड बंद कर देते हैं, जिससे पलकों में दर्द रहित लम्प्स तैयार हो जाते हैं, जिससे दृष्टि में बाधा आती है
सचदेव के अनुसार, मीबोमीयन तेल का उत्पादन करते हैं जो आंसुओं को जल्दी से वाष्पन करने से रोकते हैं। जब भी ग्रंथियां ठीक से काम नहीं करती हैं, तो ग्रंथि में रुकावट का कारण यह तेल बनता है।

यह तेल कभी-कभी गाढ़ा होता है, जो पलकों में गांठ का कारण बनता है, जिसे चालाजियन के रूप में जाना जाता है। एमजीडी के मुख्य लक्षणों में आई सिंड्रोम, ब्लीफेराइटिस और दृष्टि के नुकसान आदि शामिल हैं।
इस तेल के जमा होने से पलकों में गांठ बन जाती है जिससे ग्रंथियां ब्लॉक हो जाती हैं। यही कारण है कि ऑयल ग्लैंड ब्लॉक होने से इस स्थिति में आपकी पलकें सूजी हुई और लाल नजर आती हैं।

गुडगांव स्थित कम्पलीट आई केयर की डायरेक्टर पारुल सोनी के अनुसार, आई मेकअप यूज करने वाली 40 फीसदी महिलाओं में ऑयल ग्लैंड ब्लॉकेज की समस्या देखी जाती है। मस्कारा और आई लाइनर में वही केमिकल्स होते हैं, जो ऑयल ग्लैंड को ब्लॉक करते हैं।
एंटी एजिंग आई क्रीम का तत्व रेटिनॉयड को भी गाढ़ा और खराब तत्व बताया जाता है। इस तरह के मेकअप मीबोमियान ग्लैंड डक्टस में रक्त कोशिकाओं को मारते हैं।
कनाडा विश्वविद्यालय द्वारा किये गए एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग पलकों के अंदर आई लाइनर लगाते हैं, उनकी आंखों के दूषित और दृष्टि में परेशानी का खतरा अधिक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
