Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कॉफी लवर्स जरुर पढ़ें, रोजाना 3 कप कॉफ़ी पीने से होते हैं ये फायदे
कॉफ़ी को लेकर लोगों में बहुत सारी गलतफहमियाँ हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कॉफ़ी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और कुछ लोगों का मानना है कि इसका सेवन करने से उनके शरीर पर बुरा असर पड़ता है। आपको बता दें कि यह निर्भर करता है कि आप कितना कॉफ़ी पीते हैं। अध्ययन के अनुसार उचित मात्रा में कॉफ़ी को पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
साउथैम्प्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार एक दिन में 3 से 4 कप कॉफ़ी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अगर आप दिन भर में 3 कप कॉफ़ी पीते हैं तो आपको लिवर की समस्या, डायबिटीज, पागलपन और कुछ हद तक कैंसर होने की संभावना कम होती है।

इतने सारे लाभों के अलावा लगभग 200 रिसर्च की समीक्षा करने के बाद यह पाया गया है कि कॉफ़ी पीने से ह्रदय संबंधी बीमारियों और स्ट्रोक आदि की वजह से होने वाली मृत्यु में बहुत ज्यादा कमी होती है।
उचित मात्रा में कॉफ़ी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है लेकिन अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया गया तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बहुत सारे साइड इफेक्ट हो सकते हैं जोकि आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर जिन लोगों को कॉफ़ी पसंद नहीं है तो उन्हें कॉफ़ी से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा बीएमजे में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार गर्भवती महिलाओं को ज्यादा मात्रा में कॉफ़ी का सेवन करते समय सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। यहाँ हम आपको उचित मात्रा में कॉफ़ी पीने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहें हैं।

1- शरीर की ऊर्जा बढती है:
कॉफ़ी में बहुत अधिक मात्रा में कैफीन पाया जाता है जो आपके दिमाग से निकलने वाले निषेधात्मक न्यूरोट्रांसमीटर को ब्लॉक करने का काम करता है। इसकी वजह से आपका उर्जा लेवल, आपका मूड और आपके दिमाग की और भी कई सारी चीजें प्रेरित होती हैं।

2- वजन कम करने में मदद करता है:
कॉफ़ी में मौजूद मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम और पोटेशियम, जो आपके शरीर को इन्सुलिन इस्तेमाल करने में मदद करते हैं जिससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा कॉफ़ी में मौजूद कैफीन आपके शरीर के फैट सेल्स को तोड़कर वजन घटाने में मदद करता है।

3- डायबिटीज की संभावना कम होती है:
आपको बता दें कि कॉफ़ी पीने से उसमें मौजूद कैफीन शरीर में इन्सुलिन की संवेदनशीलता को कम करके टाइप 2 डायबिटीज को कम करने में मदद करता है।

4- डिप्रेसन कम करने मदद करता:
दिन में 2 से 3 कप कॉफ़ी पीने से आपका सेंट्रल नर्वस सिस्टम प्रेरित होता है और न्यूरोट्रांसमीटर जैसे सेरोटोनिन, डोपामिन और नॉरएड्रीनैलिन जो आपको डिप्रेसन से लड़ने में मदद करते हैं, कॉफ़ी उनके निर्माण को बढाता है। लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में काफी का सेवन नहीं करना है नहीं तो नुक्सान भी सकता है।

5- कैंसर से लड़ने से बचाता है:
कॉफ़ी बीन्स से बनाया जाता है जिसमे बहुत अधिक मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट पाया जाता है। कई सारी स्टडी में यह पाया गया है कि दिन में 2 से 3 कप कॉफ़ी पीने से कैंसर होने की संभावना कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
