Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
नियमित रूप से आंखों की जांच कराने से इन 4 खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं आप
दृष्टि के बिना निश्चित रूप से कोई भी इंसान एक सामान्य जीवन नहीं जी सकता है। क्योंकि दृष्टि संवेदी शक्तियों में से एक है जो बहुत आवश्यक है। इसलिए आंखों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए आपको इनकी पूरी देखभाल करनी चाहिए।
आजकल अधिकांश लोग काफी अस्वास्थ्यकर जीवनशैली जीते हैं। दिनभर कंप्यूटर, फोन आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर काम करने से आंखों पर असर पड़ता है। जाहिर है इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का अधिक उपयोग और प्रदूषण, खराब आहार आदि चीजें आंखों को कमजोर बना सकती हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी दृष्टि सही है और कोई बीमारी तो नहीं है,आपको नियमित आधार पर आंखों के टेस्ट कराना बहुत महत्वपूर्ण है।
एक अध्ययन के अनुसार, आंखों के परीक्षण करने से कैंसर, हृदय रोग और अन्य प्रमुख बीमारियों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं आंखों का टेस्ट कराने से किन-किन रोगों का पता चलता है।

डायबिटीज
आंखों की नियमित जांच कराने से यह पता चल सकता है कि रेटिना में थोड़ा बहुत खून तो नहीं है, जो ब्रस्ट वीन के कारण हो सकता है, जिससे यह पता चलता है कि आप डायबिटीज की चपेट में हैं। जाहिर है इस लक्षण से आपको डायबिटीज के उपचार में मदद मिल सकती है।

ब्रेन ट्यूमर
ब्रेन ट्यूमर सबसे घातक प्रकार के कैंसर में से एक है और यह बहुत आम है। जब जांच के दौरान दृष्टि में असामान्य परिवर्तन, ऑप्टिक तंत्रिका का रंग बदलना आदि का पता चलता है, तो इनसे ब्रेन ट्यूमर की उपस्थिति का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

हार्ट डिसीज
वृद्ध लोगों में हार्ट रोग बहुत ही आम हैं और दिल की बीमारियों के लिए सबसे स्पष्ट कारण उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप हैं। जब जांच के दौरान यह पता चलता है कि कॉर्निया के आसपास सफेद रंग के छल्ले हैं, तो यह उच्च कोलेस्ट्रॉल या उच्च बीपी का संकेत हो सकता है, जो बाद में हृदय रोगों का परिणाम हो सकता है।

मल्टीपल स्केलेरोसिस
मल्टीपल स्केलेरोसिस एक खतरनाक रोग है जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली तंत्रिका के ऊतकों की सुरक्षात्मक परत को नष्ट करती है, जिससे अंग की गंभीर क्षति होती है। आंखों की जांच से स्केलेरोसिस की उपस्थिति निर्धारित करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इस घातक बीमारी वाले लोगों में ऑप्टिक तंत्रिका में आमतौर पर सूजन होती है।



Click it and Unblock the Notifications
