Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अगर आप नहाते हैं ज्यादा गर्म पानी से तो झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान

थकान भरे दिन के बाद गरम पानी से नहाने पर शरीर को काफी आराम मिलता है। लेकिन पानी का तापमान और फिर इससे आप कितनी ज्यादा देर तक नहाते हैं, इन बातों से आपको हेल्थ रिस्क का सामना करना पड़ सकता है। बहुत ज्यादा गरम पानी से नहाने पर आपको मुश्किल हो सकती है। नहाने के लिये पानी का तापमान आपके बॉडी के तापमान के आस पास ही होना चाहिये, खासतौर पर छोटे बच्चों के लिये।

आज कल सर्दी काफी तेजी से बढ़ रही है, तो ऐसे में हर कोई गर्म पानी से ही नहाना पसंद करता है। अगर यह पानी 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म होता है तो स्किन और बालों के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। गर्म पानी के कारण स्किन की ड्रायनेस बढ़ती है। इससे खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है। इससे नहाने पर आंखें ड्राय हो जाती हैं। इसके कारण आंखों में रेडनेस, खुजली और बार-बार पानी आने की प्रॉब्लम हो सकती है।
यही नहीं इसके अलावा आपको 10 और बीमारियों का खतरा हो सकता है, जिसके बारे में किसी को नहीं पता। आगे की स्लाइड्स पर जानिए गर्म पानी से नहाने के नुकसान...

1. गर्म पानी से जल जाती है स्किन
जब पानी काफी गर्म रहता है तब आपकी स्किन को इसका सबसे पहले पता चल जाता है। आपकी स्किन गर्म पानी के संपर्क में आ कर झुलस सकती है। गर्म पानी के रिस्क में बूढे और छोटे बच्चे ज्यादा रहते हैं। अगर आपकी स्किन कटी या पहले से जली हुई है तो गर्म पानी उसे और खराब कर देगा।

2. ब्लड प्रेशर गिरने लगेगा
जब शरीर पर गर्म पानी गिरता है तब खून की नली फैलने लगती है और ब्लड प्रेशर गिरने लगता है। इसी दौरान दिल भी इसी कमी को पूरा करने के लिये बड़ी तेजी से काम करने लगता है और धड़कने लगता है। यह ना केवल बीमारी को बढाता है बल्कि स्वस्थ इंसान को चक्कर आ सकता है। और अगर बीमारी ज्यादा बढ गई तो कुछ लोंग बेहोश भी हो जाते हैं।

3. स्किन पर पड़ जाती हैं झुर्रियाँ
ज्यादा गर्म पानी से नहाने से समय से जवान चेहरे पर झुर्रियाँ आ जाती हैं। इसलिये कभी ज्यादा गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिये बल्कि गुनगुने पानी से नहीं नहाना चाहिये।

4 खुजली हो सकती है
ज्यादा गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी सी हो जाती है, उस रूखेपन से खुजली होना स्वाभाविक बात हैं।

5. चक्कर और बेहोशी आना
जैसा कि पहले भी बताया गया है कि गर्म पानी से ब्रेन तक जाने वाले ब्लड काा फ्लो काफी प्रभावित हो जाता है। इससे इंसान को बेहोशी और चक्कर आने लगता है। इससे आप बाथरूम में गिर सकते हैं और आपको चोट लग सकती है।

6. मतली और उल्टी आना
कई लोग गर्म पानी से नहाने के बाद उल्टी जैसा महसूस करते हैं, खासतौर पर बाथ टब में खुद को ज्यादा देर तक डुबोने के बाद। इससे ब्रेन तक जाने वाला ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। यह तब और भी गंभीर बात हो जाती है जब इंसान खाने के बाद नहाता है तो। ज्यादा गंभीर स्थती में इंसान को उल्टी हो सकती है।

7. बालों का झड़ना
ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बाल जल्दी-जल्दी झड़ने शुरू हो जाते हैं और साथ में रूसी की समस्या हो जाती है।

8. आंखें लाल होना
ज्यादा गर्म पानी से नहाने से आँखें लाल हो जाती हैं, जिससे सामने वाले इंसान को लगता हैं कि ये नशे में धुत हैं। आँखें लाल हो जाने से आँखों में खिंचाव महसूस होने लगता है जिससे आँखों में दर्द होने लगता है।

9. स्पर्म और अंडकोश के लिये खतरा
अगर आपको अपने स्पर्म की क्वालिटी खराब नहीं करनी है तो गर्म पानी से ना नहाएं। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शुक्राणुओं और अंडाणुओं के बनने की संख्या घटती है, जिससे यौन सम्बन्धी बीमारियाँ होने की संभावना बढ़ जाती हैं।

10. गर्म पानी से नहाने पर नाखून खराब हो जाते हैं
ज्यादा ही गर्म पानी से नहाने से नाखूनों बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं। इससे नाखून की चमक खतम हो जाती है, वे रूखे हो जाते हैं। नाखूनों की चमक खोने के साथ-साथ नाखूनों में इन्फेक्शन का खतरा रहता हैं।

11. स्किन एलर्जी हो सकती है
अगर आप ज्यादा गर्म पानी से नहाती हैं तो आपकी त्वचा काफी रूखी हो सकती है। गर्म पानी के कारण स्किन की ड्रायनेस बढ़ती है। इससे खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है।

12. दिल का दौरा भी पड़ सकता है
ज्यादा गर्म पानी से नहाने से दिल के दौरे पड़ने की संभावना बहुत ही ज्यादा होती हैं। जापान में इस बात का एक अध्ययन किया गया था।



Click it and Unblock the Notifications