Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
रोजाना सुबह Lemon Tea पीने से होते हैं ये 8 फायदे
अक्सर हम लोग नींबू को सलाद के रूप में इस्तेमाल करते हैं। नींबू पानी पीने से भी हमें बहुत ऊर्जा मिलती है और हमारी थकान दूर होती है।
इसी तरह अगर आप नींबू की चाय यानी लेमन टी का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके स्वास्थय के लिए बहुत ही अच्छा है।
लेमन टी को स्वादिष्ट और बढ़िया बनाने के लिए इसमें सही मात्रा में नींबू मिलाएं। बाकी के सॉफ्ट ड्रिंक की तुलना में लेमन टी बहुत फायदेमंद होता है। यहाँ हम आपको लेमन टी से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहें हैं।


1- लेमन टी अच्छा डीटॉक्सीफायर है :
नींबू शरीर में मौजूद सारे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है जिससे आप कई तरह की होने वाली बीमारियों और इन्फेक्शन से बचते हैं। इसके अलावा इस चाय को पीने से आप तरोताजा महसूस करने लगते हैं.

2- सर्दी और फ्लू में सहायक :
लेमन टी का इस्तेमाल करने से आपको सर्दी जैसी समस्या नहीं होगी। यह आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और साथ ही आपको सर्दियों के मौसम में गर्म भी रखता है।

3- मानसिक फायदा :
अगर आप रोजाना लेमन टी का सेवन करते हैं तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत बेहतर है. इससे आपका मूड हमेशा खुशनुमा सा रहता है.

4- हृदय संबंधी फायदा :
लेमन टी में फ्लेवोनोइड्स नामक केमिकल होते हैं जो धमनियों में ब्लड के थक्के बनने से रोकता है जिससे आपको हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। इसलिए अगर आप खुद को दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो लेमन टी का सेवन शुरू कर दें.

5- नेचुरल एंटीसेप्टिक :
नींबू एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। अगर आप नियमित रूप से लेमन टी का सेवन कर रहे हैं तो यह आपको कई तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।

6- पाचन बढ़िया रखता है :
नींबू आपके शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकाल कर आपके पेट के पाचन तंत्र को एकदम दुरुस्त रखता है। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो पाचन को ठीक रखने के साथ साथ पथरी की समस्या को भी दूर करता है।

7- इन्सुलिन एक्टिविटी बढाता है :
शरीर का ग्लूकोज लेवल ठीक रखने के लिए इन्सुलिन की जरूरत होती है। हाल ही में हुए एक रिसर्च के अनुसार लेमन टी आपके इन्सुलिन एक्टिविटी को ठीक रखता है जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

8- एंटीकैंसर गुण :
लेमन टी में बहुत सारे एंटीआक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके साथ ही इसमें पोलीफीनोल और विटामिन C भी अधिकता में होता है जिससे यह शरीर में कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है। इसलिए इस चाय का नियमित सेवन ज़रूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
