Latest Updates
-
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज
जीभ पर जमी सफेद परत को जल्द करें साफ, पढ़े ये घरेलू नुस्खे

जीभ यानि जुबान, जो आपको स्वाद का आभास कराती है, सिर्फ स्वाद पर ही इसकी पकड़ नहीं, बल्कि आपकी सेहत से जुड़े राज भी यह जानती है। जी हां, जीभ के रंग के आधार पर आप भी जान सकते हैं कि आपकी सेहत ठीक है या नहीं। और अगर नहीं है तो आपको अपनी बीमारी के बारे में भी पता चल सकता है।
मुंह की सफाई के नाम पर ज्यादातर लोग सिर्फ दांतों की सफाई करते हैं। ऐसे में वह जीभ पर जमी सफेद परत को साफ करना भूल जाते हैं। जीभ की सफाई पर ध्यान देना उतना ही जरूरी है जितना कि दांतों को साफ करना।
अगर आप जीभ की गंदगी को साफ नहीं करेंगे तो इससे आपके मुंह से बदबू आने लगेंगी। यूं तो उन लोगों की सफेद जीभ पर सफेद परत नज़र आना बहुत कॉमन है जो बहुत ज्यादा स्मोतकिंग या शराब का सेवन करते हैं, जिनको डीहाइड्रेंशन हो गया हो या हाई फीवर या फिर ऐसे लोग भी जो खाना कम और एंटीबायोटिक दवाइयां ज्यादा खाते हैं। ध्यान रहें, जिन लोगों की जीभ हर वक्त सफेद ही रहती है तो,
आपको डॉक्टंर को दिखाना बहुत जरूरी है क्योंकि यह किसी फंगल इंफेक्श्न का संकेत भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप किन घरेलू तरीकों से अपनी जीभ को साफ कर सकते हैं।

1. नमक
जीभ पर जमी परत को साफ करने के लिए आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ा सा नमक अपनी जीभ कर रखें फिर टूथब्रश की मदद से स्क्रब की तरह रगड़े। ऐसा एक हफ्ते तक नियमित रूप से करें।

2. प्रोबायोटिक्स
इसके लिए आप प्रोबायोटिक्स कैप्सूल के पाउडर को निकाल कर थोड़े से पानी में मिलाएं। रोज़ की तरह ब्रश करें उसके बाद इस पानी से कुल्ला करें। इसके बाद एक गिलास पानी पीएं। इसको रोज़ करें। इसके साथ आपने खाने में दही खाएं।

3. वेजिटेबल ग्लिसरीन
अपनी जीभ पर थोड़ा वेजिटेबल ग्लिसरीन लगाएं फिर टूथब्रश की मदद से स्क्रब की तरह रगड़े। उसके बाद गर्म पानी से मुँह धो दें। इसे दिन में दो बारे करें जब तक आपकी जबान फिर से गुलाबी ना हो जाये।

4. आयल पुल्लिंग
रोज़ सुबह ब्रश करने से पहले 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल मुँह में भरे और पूरे मुँह अच्छे से घुमाएं। इसे 15 मिनट तक करें या तब तक करें जब तक तेल दूधिया न हो जाए। इसके बाद इसे थूक दें और गर्म पानी से कुल्ला करें। इसे रोज़ करें। आयल पुल्लिंग आप तिल के तेल के साथ भी कर सकते हैं।

5. हाइड्रोजन पेरोक्साइड
एक भाग हाइड्रोजन पेरोक्साइड लें और उसे 2 भाग पानी में मिलाएं। अब सॉफ्ट टूथब्रश पर इसे लगाएं और धीरे धीरे स्क्रब करें। इसके बाद इसे थूक दें और पानी से अच्छे से कुल्ला करें। इसे हफ्ते में 3-4 दिन करें। याद रहे हाइड्रोजन पेरोक्साइड आपको निगलना नहीं है।

6. एलोवेरा
इसमें एंटीबैक्टरियल और एंटी इन्फिलिमेट्री गुण होते हैं, जो सफेद जीभ को साफ करने की क्षमता रखता है। मुंह में एलोवेरा जैल ले कर कुछ देर रखें और बाद में उगल दें। इसे आप हफ्ते में दो बार करें।

7. हल्दी
हल्दी एक ऐसा मसाला है जिससे जीभ की सफेद परत का इलाज किया जा सकता है। इसके लिए हल्दी पाउडर में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को जीभ पर मलें। उंगली से मसाज जैसे करें। कुछ देर मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इसे रोज़ करें। इसके साथ आप 1/2 चम्मच हल्दी पानी में मिला कर उसे कुल्ला भी कर सकते हैं।

8. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिला कर उससे जीभ साफ करें। इससे जीभ पर चिपकी गंदगी निकल जाएगी। इसे रोज़ करें।

9. नीम
एक कप पानी में 1 चम्मच सूखे नीम के पत्तों को मिला दें। फिर उस पानी को उबाल लें, जब यह लगभग 1/2 कप न हो जाए, तब इसे ठंडा करें। उसके बाद इसी पानी से कुल्ला करें। इसके बाद साफ़ पानी से किल्ला कर लें। इसे तब तक करे जब तक परेशानी ख़त्म ना हो जाए।

10. दही
यह एक प्रोबायोटिक पदार्थ है जो बैक्टीआरिया और फंगस दोनों का खात्मा करने में मदद करता है। इसे अपनी डेली डाइट में शामिल जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications