Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
एक्जिमा से राहत पाने के लिए बेकिंग सोडा ऐसे करें यूज
अगर इसका सही तरह इस्तेमाल किया जाए तो यह एक्जिमा को ठीक कर सकता है। इसे पानी में डालकर नहाने से त्वचा के दाग-धब्बे साफ होते हैं और स्किन स्मूद होती है। इसके अलावा आपको फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से
एक्जिमा एक त्वचा का रोग है जिसे एटोपिक डर्मटाइटिस के रूप में भी जाना जाता है। इसके लक्षणों में ड्राई स्किन, खुजली और रैशेष होना है।
यह शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। इसके लिए उपचार में अक्सर दवा, स्किन क्रीम और हल्की चिकित्सा शामिल है। आप इससे राहत पाने के लिए बेकिंग सोडा भी यूज कर सकते हैं।
अगर इसका सही तरह इस्तेमाल किया जाए तो यह एक्जिमा को ठीक कर सकता है। इसे पानी में डालकर नहाने से त्वचा के दाग-धब्बे साफ होते हैं और स्किन स्मूद होती है। इसके अलावा आपको फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचात है।

निर्देश
1. एक टब में गुनगुना पानी भरें। सुनिश्चित करें कि यह बहुत गर्म ना हो।
2. इसमें आधा या एक कप 1 कप बेकिंग सोडा मिलाएं।
3. 10 से 15 मिनट तक इस तब में रहें।
4. सादे पानी से नहाएं औए त्वचा को सूखा लें।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर सिर्फ आपके हाथ या पैर प्रभावित हैं, तो इन्हें बेकिंग सोडा में डालकर रखें। तो सिर्फ एक बाल्टी पानी का इस्तेमाल करें। इससे आपका पानी बचेगा। आप इसमें बादाम का तेल भी मिला सकते हैं।
बेकिंग सोडा कॉम्प्रेस
पानी में बेकिंग सोडा मिला लें और उसमें एक कपड़ा गीला करके प्रभावित हिस्से पार लगाएं। इससे डैमेज टिश्यू हटाने में मदद मिलती है।
निर्देश
1. एक बाल्टी में गुनगुना पानी भरें।
2. इसमें एक दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
3. एक साफ गीला कपड़े सोखें। इस कपड़े को संक्रमित हिस्से पर रखें। यदि आपके पास कई स्थानों में एक्जिमा है, तो अतिरिक्त गीले कपड़े का उपयोग करें।
इस बात का रखें ध्यान
जलन को रोकने के लिए आधे घंटे बाद कॉम्प्रेस को हटा दें। दोबारा उस कपड़े को यूज ना करें। वर्ना आपको इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

बेकिंग सोडा पेस्ट
कई मामलों में फ्लूइड और क्रस्टी स्किन होने से स्मेल आ सकती है। बदबू रोकने के लिए बेकिंग सोडा यूज करें। इसमें एक्टिवेटिड चारकोल मिलकर पेस्ट बना लें और प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आप इसमें बादाम का तेल भी मिलाएं।
निर्देश
1. एक चम्मच बादाम तेल में बेकिंग सोडा छिड़क लें। आप एक्टिवेटिड चारकोल भी मिला सकते हैं।
2. इन्हें अच्छी तरह मिला लें।
3. इसे साफ हाथ से प्रभावित हिस्से पर लगाएं
4. दस मिनट बाद साफ पानी से धो लें और पोंछ लें
इस बात का रखें ध्यान
कैलेंडुला, सेंट जॉन रॉट और चिक्वीड सूजन को शांत कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन रेड और उसमें स्वेलिंग है, तो यह सभी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इन्हें बेकिंग सोडा पेस्ट में मिलाएं।
बेशक बेकिंग सोडा से एक्जिमा का इलाज नहीं होता है लेकिन इससे यह रोग कंट्रोल रहता है। इसके अलाव इससे राहत पाने के लिए तनाव से बचें और ऐसी चीजें खाने से बचें, जिनसे इसका जोखिम बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
