Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
दांतों की सड़न रोकने के लिए अपनाएं ये ओरल हाइजीन टिप्स
हम आपको ओरल हाइजीन टिप्स के अलावा खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिससे दांत पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं।
दांतों की साफ़ सफाई को लेकर अभी भी लोगों में उतनी जागरूकता नहीं है जितनी होनी चाहिए। यही कारण हैं कि अपने देश में अधिकतर लोग दांतों की सड़न या मसूड़ों में दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। अगर आप दांतों को पूरी तरह स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको ओरल हाइजीन का भरपूर ख़याल रखना चाहिए।
आपकी डाइट में पोषक तत्वों की कमी और हार्मोनल अनियमितता के कारण दांतों में समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा फैट साल्यूबल विटामिन जैसे कि विटामिन ए और डी युक्त चीजों की कमी के कारण भी दांतों में सड़न होने लगती है।

इन सब तरह की समस्याओं से बचने के लिए ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लायें साथ ही ओरल हाइजीन का ख्याल रखें।
इस आर्टिकल में हम आपको ओरल हाइजीन टिप्स के अलावा खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिससे दांत पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं।

खाने में शुगर की मात्रा कम करें:
इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि दिन भर में ज़रूरत से ज्यादा शुगर युक्त चीजों का सेवन न करें। शुगर की वजह से दांतों में बैक्टीरिया चिपके रहते हैं और धीरे धीरे वे दांतों में सड़न पैदा कर देते हैं। इसलिए शुगर से भरपूर चीजें कम खाएं और खाने के बाद दांत अच्छे से साफ़ करें।

पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाएं :
दांतों की सड़न रोकने के लिए अपनी डाइट में उन चीजों का सेवन बढ़ा दें जिसमें पोषक तत्वों और विटामिन की मात्रा ज्यादा हो। इसके लिए हरी सब्जियों, ताजे फलों और हेल्दी बीजों का सेवन करें।

तेल से कुल्ला करें :
तेल से कुल्ला करने से मुंह अच्छी तरह साफ़ सुथरा और बैक्टीरिया मुक्त रहता है। रोजाना नारियल तेल से 3-5 मिनट तक कुल्ला करें और फिर तेल को बाहर थूक दें। धीरे धीरे कुल्ला करने का टाइम बढायें और हो सके तो 20 मिनट तक ऐसा करें। ऐसा करने से दांतों और मुंह से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

फाईटिक एसिड का सेवन न करें:
इस एसिड की मौजूदगी के कारण दांत, खाने में मौजूद मिनरल को अवशोषित नहीं कर पाते हैं और इसी वजह से उन्हें सही पोषण नहीं मिल पाता है और वे खराब हो जाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में उन चीजों का सेवन न करें जिसमें फाइटिक एसिड की मात्रा ज्यादा हो।

मिनरलाइजिंग टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें:
ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें जिसमें केमिकल का इस्तेमाल ना किया गया हो। फ्लोराइड दांतों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है इसलिए टूथपेस्ट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें फ्लोराइड है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
