Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
नींद ना आने से हैं परेशान तो आज से ही पीना शुरू कर दें ये ख़ास जूस
आजकल नींद ना आना एक आम बात है लेकिन जो लोग इस अनिद्रा की बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें बहुत ही दिक्कत होती है। यदि आप ठीक से अपनी पूरी नींद को नहीं ले पाते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना बहुत ही जरुरी होता है।
एक नए अध्ययन के अनुसार सुबह और सोने से पहले एक गिलास चेरी का जूस पीने से आपको अच्छी नींद आएगी। अगर आपके घर में आपके माता-पिता या आपके दादा-दादी को नींद ना आने की बीमारी हो तो आप उन्हें रोजाना एक गिलास चेरी का जूस जरुर पिलायें जिससे उन्हें अच्छी नींद आ सके क्योंकि चेरी का जूस सोने के समय को लगभग एक से डेढ़ घंटा तक बढ़ा देता है। अध्ययन के अनुसार यह जूस 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ही सही होता है।

शोधकर्ताओं ने 50 साल से अधिक उम्र के 8 पुरुष और महिलाओं को जो अनिद्रा से ग्रसित हैं, उन पर एक अध्ययन किया। इनको दो ग्रुप में बाँट दिया गया एक ग्रुप को चेरी का जूस दिया गया और दूसरे ग्रुप को प्लेसिबो की तरह रखा गया। जो लोग चेरी जूस वाले ग्रुप में रखे गये थे उन्हें 14 दिन तक रोजाना सुबह और रात में सोने से एक घंटा पहले प्रोसायनाइड मिला हुआ 240 एमएल चेरी का जूस दिया गया।
इसके बाद यह पाया गया कि जो लोग चेरी जूस वाले ग्रुप में थे उनके सोने के टाइम में लगभग 84 मिनट का इजाफा हुआ है। इस अध्ययन को अमेरिकन जर्नल ऑफ़ थेराप्युटिक्स 1 में पब्लिश किया गया। आइये चेरी जूस से होने वाले कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

1. इम्युनिटी को बढ़ा देता है:
चेरी में अधिकता में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं जो अपने शानदार एंटी-आक्सीडेंट गुण के लिए जाने जाते हैं। एंटी-आक्सीडेंट गुण होने की वजह से यह शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ा देता है जिससे इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

2. मोटापा कम करता है:
अगर आपके शरीर में ज्यादा चर्बी है और आप मोटापे को लेकर परेशान हैं तो आप चेरी या फिर उसके जूस का सेवन करें। चेरी में एंथो-सायनिन होता है जो एक तरह का फ्लेवोनॉइड ही होता है, यह आपके शरीर की चर्बी को कम करके मोटापे से राहत देता है।

3. गठिया में आराम:
जब आपके ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तो आपको गठिया हो जाती है जिसमें असहनीय दर्द होता है। चेरी का जूस यूरिक एसिड लेवल को कम करके गठिया से आराम देता है।

4. ह्रदय के लिए अच्छा होता है:
चेरी में प्रचुर मात्रा में क्वेरसेटिन नाम का एंटी-आक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल से होने वाले डैमेज को या फिर ख़राब कोलेस्ट्राल को बढ़ने से रोकता है। इसलिए चेरी का जूस हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाकर हार्ट को स्वस्थ रखता है।

5. ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करता है:
चेरी में पाया जाने वाला एंथो-सायनिन इन्सुलिन और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। एक बात आपको ध्यान रखनी है कि शुगर या कोई भी बचाव करने वाले पदार्थ के बिना चेरी जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे आपके ब्लड शुगर लेवल पर उल्टा असर भी हो सकता है।

6. मांसपेशियों में होने वाले दर्द में आराम:
अक्सर आपको एक्सरसाइज करने के बाद अपनी मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है, इसके लिए चेरी का जूस बहुत ही मददगार होता है। चेरी में एंटी-आक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होते हैं जिसकी वजह से इसको पीने से आपके मांसपेशियों में होने वाले दर्द में आराम मिलता है।
अगर आप नींद ना आने की बीमारी से ग्रसित हैं तो आप चेरी के जूस का सेवन जरुर करें ताकि आप अच्छी नींद ले सकें और इसके इस्तेमाल से होने वाले बाकी फायदों को भी ले सकें।



Click it and Unblock the Notifications