Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
ज़रा संभल कर ये अजीब चीजें हो सकती हैं संक्रामक
आर्टिकल आपको बता रहा है ऐसी ही कुछ चीजें जो एक दूसरे से फैलती हैं। तो आप भी जानना चाहते हैं ना! तो आगे पढ़ें...
कीटाणु दुनिया में ऐसी चीज हैं जो कि संक्रामक होते हैं। कई बार, भावनाएं भी संक्रामक हो जाती हैं। क्यों, अजीब है ना! एक सर्वे और रिसर्च के अनुसार, मूड और व्यवहार भी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है और इसका स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
सर्वे और खोज से पता चला है कि हमारे दोस्तों, या दोस्तों के दोस्तों की पसंद का हम पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यह अप्रत्याशित संक्रमण है जो प्रभाव डालता है। आपको आश्चर्य होगा कि कई ऐसी चीजें हैं जो जीवाणुओं से भी ज़्यादा संक्रामक हैं और किसी हैंड-सैनिटाइजर के पास इसका कोई इलाज नहीं है।
इसलिए, यदि आप जानना चाहते हैं कि दुनिया में ऐसी कौनसी चीजें हैं जो संक्रामक हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। अपने आपको इन अजीब चीजों से दूर रखना संभव नहीं है और यह आर्टिकल आपको बता रहा है ऐसी ही कुछ चीजें जो एक दूसरे से फैलती हैं। तो आप भी जानना चाहते हैं ना! तो आगे पढ़ें...

1. खुशियाँ:
स्टडीज़ के अनुसार, यह पाया गया है कि जब आप खुशी महसूस करते हैं तो आपसे एक मील दूर रहने वाला व्यक्ति भी खुशी महसूस करता है। साथ ही आपके पड़ोसी भी 34% ज़्यादा खुश होगा।

2. नकारात्मक सोच:
यदि आपका रूममेट अधिकतर बार उबाऊ या नकारात्मक सोच रखता है, तो आप पर भी यह नकारात्मकता हावी होती है। यह एक आश्चर्यजनक चीज है जो कि संक्रामक है।

3. धूम्रपान छोडना:
यदि कोई व्यक्ति धूम्रपान छोडता है तो, उसके नज़दीकी दोस्तों और परिवारजनों के धूम्रपान छोडने का अवसर 36% बढ़ जाता है।

4. तनाव:
दिमाग अन्य लोगों में तनाव ढूंढ लेता है। यह स्ट्रेस हार्मोन का भी पता लगा लेता है। यदि आपको तनाव है, तो थोड़ा ब्रेक लें और अपने आपको अच्छा महसूस कराएं। इससे आपके आसपास के लोगों को फायदा होगा।

5. रेस्टोरेन्ट का ऑर्डर:
यदि आप दूसरों की नकल करना पसंद नहीं करते हैं तो औरों से पहले अपना ऑर्डर दें, नहीं तो जो दूसरे को पसंद है आप भी उन्हें देखकर वो ही ऑर्डर कर देंगे। यह मुख्य चीज है जो संक्रामक है।

6. जम्हाई लेना/हँसना/खाँसना:
ऐसा इसलिए होता है क्यों कि आपके सामाजिक व्यवहार पर आपका नियंत्रण नहीं रहता है। दूसरे को उबासी लेते/हँसते या खाँसते देखकर आप भी ऐसा ही करने लग जाते हैं। यह भी एक संक्रामक चीज है।



Click it and Unblock the Notifications