Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
गलत तरीके से कर रहे हैं आप पानी का सेवन, जानिये कैसे
पानी हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पानी पीन के सही तरीके के बारे में पता होता है। जी हाँ आपको यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है।
क्या आप भी कहीं जाते समय पानी की बोतल साथ में लेकर चलते हैं या रात में कई बार आपको उठ कर पेशाब करने जाना पड़ता है तो समझ में कि आप भी कुछ गलत कर रहे हैं। आपको बता दें कि ज़रूरत से ज्यादा मात्रा में पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

एक्सपर्ट के अनुसार ज्यादा पानी पीने से मेटाबोलिज्म धीमा पड़ जाता है, सोचने समझने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है और ब्लड प्रेशर में भी परिवर्तन होने लगता है। इस लिहाज से देखें तो ज्यादा पानी पीने का असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनोंपर पड़ता है। आपको बता दें कि यह ज़रूरी नहीं कि आप रोजाना 8 गिलास या उससे ज्यादा पानी पिएं बल्कि यह आपकी पर्सनालिटी, डाइट और बॉडी केमिस्ट्री पर ज्यादा निर्भर करता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि किन गलत आदतों की वजह से आप पानी की सही मात्रा नहीं हासिल कर पा रहे हैं। इन आदतों को ज़रूर बदल लें।

फलों से मिलने वाले पानी को अनदेखा करना :
क्या आप जानते हैं कि दिन भर के लिए ज़रूरी पानी की मात्रा का लगभग 20% हिस्सा आप फलों और सब्जियों से ही प्राप्त कर लेते हैं। इसलिए जब आप ताजे फल या सब्जियां खाते हैं तो प्यास बुझ जाती है. इसलिए अपनी डाइट में अधिक से अधिक फलों को शामिल करें।

ज़रूरत से ज्यादा पानी पीना :
यह जान लें कि कभी भी ज़रूरत से बहुत ज्यादा पानी ना पिएं। पानी पीना फायदेमंद है यह बात सच है लेकिन बहुत अधिक पीने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसके अलावा अभी तक ऐसी कोई रिसर्च सामने नही आयी है जो यह कहे कि हद से ज्यादा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

कैफीन का कम सेवन :
कैफीन के सेवन से मेटाबोलिज्म बेहतर होता है और इसमें पानी की मात्रा भी काफी अधिक होती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी हैं। इसलिए अगर आप कॉफ़ी का बिल्कुल बी सेवन नहीं कर रहे हैं तो यह गलत है। रोजाना एक दो कप कॉफ़ी ज़रूर पिएं।

सोने से पहले पानी पीना :
अगर आप रात में सोने से पहले ढेर सारा पानी पी लेते हैं तो आपको रात में कई बार उठकर पेशाब के लिए जाना पड़ सकता है। इस गलत आदत की वजह से आपकी नींद भी खराब होती है इसलिए रोजाना सोने से कम से कम एक घंटे पहले पानी ना पिएं।

प्लास्टिक बोतल में पानी पीना :
आप अधिकतर समय प्लास्टिक की बोतल में पानी लेकर इधर उधर घूमते रहते हैं। आपको बता दें कि इन बोतल में बिसफेनोल ए नामक यौगिक पाया जाता है जो शरीर में मौजूद हार्मोन को अनियंत्रित कर देता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करता है।



Click it and Unblock the Notifications