Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
क्या आप दिन-रात एसी रूम में रहते हैं? आपको हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
इसमें कोई शक नहीं है कि एसी से आपको गर्मी और पसीने से राहत मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक एसी के तापमान में रहना आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। चलिए जानते हैं पूरी रात एसी वाले रूम में सोने से क्या होता है।
वेंटिलेशन और फ्रेश एयर की कमी- जाहिर है एसी चलाने से पहले खिड़की और दरवाजों को बंद कर दिए जाता है। ऐसे में आपको बाहर की ताजा हवा नहीं मिल पाती है, दूसरा कमरे के अंदर की गंदी हवा बाहर नहीं जा पाती है।

ठंड तापमान: कई-कई बार, जब हम सो रहे होते हैं, कमरे का तापमान बहुत नीचे आ जाता है। अगर आप जाग रहे होते हैं, तो एसी बंद कर सकते हैं, लेकिन क्योंकि आप सो रहे होते हैं, तो ऐसे में एसी बंद कौन करेगा।
ड्राईनेस- एयर कंडीशनर हवा में मौजूद सभी नमी को अवशोषित करते हैं, या यहां तक कि आपके शरीर की नमी को भी अवशोषित कर लेती है।

ताजा हवा की कमी से हो सकती है थकान- दिन रात एसी में रहने से आपको 'सिक बिल्डिंग सिंड्रोम' हो सकता है, इससे आप थकान महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा एसी की नलिकाओं के साफ नहीं होने से आपको सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है।
कम तापमान से आपको मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द हो सकता है। और बाद में आपको गठिया की समस्या भी हो सकती है।

त्वचा की नमी छिन जाने से आपकी त्वचा का लचीलापन कम होने लगता है जिससे आपके चेहरे पर झुर्रियां आ सकती हैं। इसके अलावा आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा आंखों की नमी कम होने से आंखें लाल हो सकती हैं और आपको धुंधली दृष्टि की समस्या हो सकती है।
ठंडा-गरम (थर्मोरग्यूलेशन) से भी होता है नुकसान
इससे सबसे बड़ा नुकसान यह है कि आप कमरे में बिल्कुल ठंडे तापमान में रहते हैं लेकिन अचानक गर्म तापमान में आने से आपको ज्यादा नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि मानव शरीर तापमान में बदलाव को जल्दी से सहन नहीं कर पाता है, क्योंकि इसके थर्मोरोग्यूलेशन गुण हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications