Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
एक बार हार्ट अटैक आने के बाद रखें इन जरुरी बातों का ख्याल
हार्ट अटैक का नाम सुनते ही कई लोगों का शरीर डर से कांप जाता है लेकिन सोचिये उनका क्या हाल होता होगा जो लोग इसे महसूस करते हैं। वैसे कोई भी समस्या चाहे वो सर्दी जुकाम ही क्यों ना हो, उसका ध्यान रखना चाहिए।
आपको बता दें कि वास्तव में हार्ट अटैक का आना और हार्ट अटैक स्केयर यानी हार्ट अटैक का भय दोनों ही अलग अलग चीजें हैं। हार्ट अटैक स्केयर में भी लोग वही सारे लक्षण महसूस करते हैं जो वास्तव के हार्ट अटैक में होते हैं जैसे सीने में दर्द, शरीर के बायें भाग का सुन्न होना, बेहोश होना और सांस लेने में तकलीफ होना आदि।

हालांकि जब ऐसे लोग हॉस्पिटल जाते हैं तो डॉक्टर उन्हें यह कहता है कि यह हार्ट अटैक नहीं है लेकिन भविष्य में उन्हें इससे सावधान रहने के लिए सलाह भी देता है। यहाँ हम इस लेख में आपको इस समस्या से निजात पाने के कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं।

1- कारण पता करें:
आप सबसे पहले यह पता करें कि यह समस्या किस वजह से हो सकती है। इसके लिए आप डॉक्टर से चेकअप करायें क्योंकि इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि आपका कोलेस्ट्राल बढ़ा हो, मोटापा हो या आपकी खराब लाइफस्टाइल का होना। एक बार कारण पता चलने पर इसका इलाज आसान हो जायेगा।

2- धूम्रपान छोड़ें:
अगर आप सिगरेट छोड़ने में असमर्थ हैं तो यह आपके हार्ट अटैक स्केयर लिए बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है। कई सारी स्टडी यह कहती हैं कि सिगरेट का सेवन करना हार्ट के लिए बहुत नुकसानदायक कारणों में से एक होता है इसलिए इसे जल्द से जल्द छोड़ें।

3- सही तरीके से दवा का इस्तेमाल करें:
हार्ट अटैक स्केयर के बाद डॉक्टर मरीज को कुछ दवाइयां देते हैं जिससे उन्हें भविष्य में आने वाले हार्ट अटैक को नियंत्रित करने में मदद मिले। अगर आपको इन दवाइयों से कोई दिक्कत हो रही हो तो इसे तुरंत बंद करने के बजाय डॉक्टर को बताएं।

4- पुनर्वास प्रोग्राम में शामिल हों:
आजकल शहरों में हॉस्पिटल हार्ट के मरीजों के लिए इस तरह का प्रोग्राम चलाते हैं और उन्हें यह बताते हैं कि वो कैसे अपनी लाइफस्टाइल को बदलकर हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

5- हेल्दी डाइट फॉलो करें:
इस समस्या को दूर रखने के लिए आप हेल्दी और संतुलित डाइट का सेवन करें। इसके लिए आप ज्यादा ज्यादा फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें जिससे आपको पूरा पोषण मिले।

6- अपनी कैलोरी का ध्यान रखें:
यह बहुत मह्त्वपूर्ण है कि आप ज्यादा कैलोरी वाली चीजें जैसे फ्राइड फूड्स और अनहेल्दी शुगर और फैट से दूर रहें। ये आपके हार्ट को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं जिससे आपको वास्तव में हार्ट अटैक होने का खतरा हो सकता है।

7- रोजाना एक्सरसाइज करें:
कई सारी स्टडी बताती हैं कि रोजाना एक्सरसाइज करने से आपको हार्ट की समस्या से और यहाँ तक की कैंसर से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आप डॉक्टर के सलाह के अनुसार और ट्रेनर की देखरेख में एक्सरसाइज करें जिससे आपको कोई दिक्कत ना हो।

8- ओरल हाइजिन नियंत्रित करें:
कई सारे अध्ययन कहते हैं कि अगर आपके मसूढ़ों से ब्लड आता है तो इस वजह से आपके हार्ट तक संक्रमित ब्लड पहुँचता है और आपको ह्रदय से जुडी बीमारियाँ हो सकती हैं। इसलिए यह जरुरी है कि आप अपने ओरल हेल्थ का खयाल रखें।

9- काउन्सलिंग करें:
ऐसी समस्या होने के बाद आप दिमागी रूप से थक जाते हैं, आपको चिंता और उलझन होने लगती है और आप डिप्रेशन में चले जाते हैं। इसलिए यह जरुरी होता है कि आप किसी एक्सपर्ट से काउन्सलिंग करवाएं जिससे आप इन समस्याओं को अच्छे से हैंडल कर सकते हैं।


10- तनाव को मैनेज करें:
आजकल तनाव एक आम समस्या है जोकि कई तरह की बीमारियों का मुख्य कारण है। अगर आप हार्ट अटैक स्केयर को महसूस कर चुके हैं तो आप तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। इसके लिए आप नियमित रूप से योग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
