Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
लिवर को स्वस्थ रखना है तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 12 चीजें

इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है कि लिवर हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। इसमें किसी भी तरह का नुकसान होने से पूरे शरीर पर इसका असर पड़ सकता है। इसलिए लिवर संबंधी समस्याओं के शुरूआती लक्षणों को लेकर सावधान रहने की जरुरत है, अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो यह बहुत ही खतरनाक हो सकता है।
इसके लिए सबसे पहले ये जानने की जरुरत है कि लिवर का काम क्या है? लिवर जोकि आपके शरीर के दाएं हिस्से में होता है, उसका मुख्य काम है पाचन तंत्र से निकलने वाले ब्लड को शरीर के बाकी हिस्सों में जाने से पहले उसको फ़िल्टर करना। इसके अलावा लिवर शरीर के टॉक्सिक पदार्थो और केमिकल्स को डीटॉक्सिफाई करने का काम करता है। आपको बता दें कि लिवर एक प्रोटीन का निर्माण करता है जो ब्लड क्लोटिंग के अलावा और भी क्रियाओं के लिए जरुरी होता है। सिस्टम में किसी तरह का नुकसान आपके लिवर को डैमेज कर सकता है।

कुछ ऐसे फूड्स भी होते हैं जिनके इस्तेमाल से आपका लिवर हेल्दी रहता है। इसलिए अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको ऐसे ही फूड्स का सेवन करना चाहिए। तो आइए हम आपको ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहें हैं जो आपके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।

1. लहसून:
लहसून अपने एंटी-ऑक्सीडेंट गुण के कारण जाना जाता है और इसमें एलिसिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। यह शरीर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है और लिवर को एक ऐसे एंजाइम को एक्टिवेट करने के लिए प्रेरित करता है जो उन टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

2. हल्दी:
हल्दी में एक यौगिक होता है जिसे करक्यूमिन कहते हैं। करक्यूमिन में बहुत अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसकी वजह से हल्दी इंफ्लामेसन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके लिवर को किसी भी तरह की होने वाली बीमारियों से बचाता है।

3. गाजर:
गाजर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने के साथ साथ इसमें जरुरी विटामिन, मिनरल्स और डाइटरी फाइबर भी पाये जाते हैं। एक गिलास गाजर का जूस पीने से लिवर से फैटी एसिड और टॉक्सिक पदार्थ की मात्रा कम हो जाती है।

4. ग्रीन टी:
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें कैटेचिन्स नामक महत्वपूर्ण पॉलीफीनोल भी होता है जो लिवर से टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालकर उसे स्वस्थ रखता है। इसलिए रोजाना 2 से 3 कप ग्रीन टी का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

5. ऐवोकैड़ो:
इसमें प्रचुर मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं और यह अपने एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण जाना जाता है। रोजाना 3 से 4 टुकड़े ऐवोकैड़ो का सेवन करने से लिवर में डैमेज होने की संभावना कम रहती है।

6. ऑलिव ऑयल:
ऑलिव ऑयल में अच्छे फैट्स होते हैं। दूसरे कुकिंग ऑयल की तुलना में ओलिव ऑयल लिवर के लिए अच्छा माना जाता है। ऑलिव ऑयल बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स को कम करने के साथ साथ इन्सुलिन की संवेदनशीलता और लिपिड ऑक्सीडेशन को बढ़ाता है जिसकी वजह से आपका लिवर स्वस्थ रहता है।

7. हरी पत्तेदार सब्जियां:
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सलाद और सरसों का साग आदि अपने एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा इनमे फाइबर, जरुरी विटामिन और कैल्शियम भी पाए जाते हैं, इसलिए रोजाना हरी सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए।

8. नट्स:
नट्स जैसे अखरोट और बादाम मे अधिक मात्रा में हेल्दी फैट्स और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होते हैं। इसलिये लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 8 से 10 बादाम और अखरोट का सेवन करना चाहिए।

9. चुकंदर का जूस:
चुकंदर में एंटी-आक्सीडेन्ट गुण होने के कारण यह कैंसर सेल्स द्वारा डीएनए डैमेज और लिवर को नुकसान होने से बचाता है। हफ्ते में 3 से 4 बार रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से आपका लिवर साफ़ और स्वस्थ रहता है।

10. चकोतरा:
चकोतरा में बहुत अधिक ऐंटी-आक्सीडेन्ट गुण होते हैं। रोजाना इसका एक गिलास जूस पीने से आपकी इम्म्युनिटी बढ़ती है और इन्फेक्शन होने की संभावना कम रहती है। इसके अलावा चकोतरा लिवर को डीटोक्सीफाई करता है और उसे स्वस्थ रखता है।

11. संपूर्ण अनाज:
ब्राउन राइस, क्विनोआ और बकव्हीट जैसे अनाज में अधिक मात्रा में डाइटरी फाइबर पाये जाते हैं जिसकी वजह से ना केवल यह आपका वजन कम करते हैं बल्कि नॉनऐल्कॉहलिक फैटी लिवर जैसी बीमारी से भी बचाने का काम करते हैं।

12. सेब:
जैसा कि कहा जाता है कि रोजाना एक सेब का सेवन डॉक्टर को दूर रखता है, इसलिए ऐसा पाया गया है कि सेब आपके लिवर को डैमेज होने से बचाता है। सेब में मौजूद पॉलीफीनोल लिवर में होने वाले इंफ्लामेसन को रोकता है और लिवर को कई तरह की खतरनाक बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस से बचाने का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
