Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मुंहासों से लेकर हैंगऑवर उतारता है अमरुद, जाने कैसे?
सर्दी के मौसम में अमरुद खाना कितना अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अमरुद खाने के बहुत ही फायदें है। अगर आप एलर्जी, गठियां दर्द, मुंह के छाले, अपच की समस्या, दांत दर्द, मुहांसों की समस्या, डायरिया या डेंगू आदि रोगों से परेशान है तो इन सबका एक मात्र उपाय अमरूद की पत्तियों में छुपा है। जिसके सेवन से आप इन सब बीमारियों से राहत पा सकते है।
अमरूद की तासीर शीतल होती है। अमरूद पेट के अनेक विकार दूर करता है। इस भोजन के बाद खाने से कब्ज, अफारा व मंदाग्रि की शिकायत नहीं होती। यह सर्दी-जुकाम में अमरूद के बीजों का चूर्ण पानी के साथ लेने से आराम मिलता है। अमरूद में विटामिन सी अधिक होने से भी अनेक बीमारियों में फायदा होता है।

हैं। तो आइए जानते है कि किस तरह अमरूद से आपको कई रोगों में लाभ मिल सकता है...
1. आधे सिर में दर्द होने पर कच्चे हरे ताज़े अमरूद को सूर्य के उदय होने से पहले पत्थर पर घिसकर लेप तैयार कर लें और इस लेप को माथे पर लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक नित्य प्रयोग करने से आपको शीघ्र ही लाभ प्राप्त होगा।
2-अमरूद कृमिनाशक भी है, छोटे बच्चों के पेट में कीडे हों, तो अमरूद के साथ शहद मिलाकर देने से कीडे नष्ट हो जाते हैं।
3- अधपके ताजा अमरूदों कोपानी में भिगोकर चाशनी में डालकर बनाया हुआ मुरब्बा खाने से आंत की शिकायत दूर हो जाती है।
4- कब्ज होने पर खाली पेट नियमित कुछ दिनों तक पके अमरूद का सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है।
5- अमरूद को काटकर उस पर काला नमक और कालीमिर्च का चूर्ण डालकर खाने से अफारा रोग दूर होता है तथा पाचन क्रिया सुधरती है।

6- रात को सोते वक्त अमरूद के पत्तों को पीसकर पुल्टिस बनाकर बांधने से आंखों को दर्द, सूजन तथा लाली दूर होती है।
7. अमरूद और अमरूद की पत्तियां पेट की किसी भी समस्या के लिए असरकारक औषधि है। अतः एक गिलास पानी में अमरूद की पत्तियों को डाल कर उबालें और फिर उसका पानी छान कर पीने से यह डायरिया रोग को दूर भगाता है।
8 . एंटीसेप्टिक गुण के कारण अमरूद के पत्ते बैक्टीरिया को मारने की अचूक शक्ति रखते हैं। ताज़ी पत्तियों को पीस कर मुंहासों पर लगाएं, तो कुछ ही दिनों में मुहांसे दूर भाग जायेंगे।
9. अमरूद के पत्तों को चबाने या इसके पत्तों के काढे में फिटकरी मिलाकर कुल्ला करने से दांतों का दर्द दूर हो जाता है।
10. डेंगू बुखार होने पर यदि अमरूद की पत्तियों का रस रोगी को पिला दें तो इसके सेवन से बुखार के संक्रमण दूर हो जाते है।
11. अगर किसी व्यक्ति को भांग का नशा भयंकर चढ़ गया हो तो उसे अमरूद के पत्तों का रस पिलाने से नशा कम हो जाएगा। रस की बजाय आप अमरूद के पत्तों को भी खिला सकते हैं बशर्ते वो नशेड़ी व्यक्ति उसे अच्छे से चबा ले।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
