Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बिना पानी के खाते है आप भी दवा, ये आदत कही बन जाएं आपके लिए नासूर
बीमार होने पर दवाई लेनी बहुत जरुरी होती है, कोई भी तकलीफ क्यों न हो डॉक्टर आपको दवा जरुर देता है। वैसे दवाईयां सिर्फ खाने से ही आप सही नहीं होते हैं, बल्कि इसे खाने के सही तरीके की तरफ भी ध्यान देना जरुरी होता है। अगर आपको जल्द सही होना है तो दवाईयों को सही तरीके से ले, तब ही ये असरदायक होती है। गलत तरीके से दवा लेना आपको परेशानी में डाल सकता है।
कई लोगों की आदत होती है कि वे बिना पानी के ही दवा निगल लेते है या फिर दवाई लेने के बाद सिर्फ एक घूंट पानी ही पीते है। और अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते है तो जान लीजिए अपनी इस गलत आदत का नुकसान -

गले की नली को क्षति
बिना पानी के दवा निगलने से आपके गले की नली यानी एसोफैगस को नुकसान पहुंचता है। ऐसा करने से दवा निगलते समय कभी-कभी आंख से आंसू भी निकलने लगते हैं।

सीने में दर्द और जलन
अगर आप बड़ी साइज की टेबलेट को बिना पानी के निगलने की कोशिश करते है तो इससे गले की नली में जलन, सीने में दर्द और जलन भी हो सकती है।

सांस लेने में मुश्किल
गले की नली बहुत ही नाजुक टिश्यू से बनी होती है, यदि टेबलेट गले की नली में अटक जाए तो इससे गले को काफी नुकसान पहुंचेगा ही साथ ही ये खतरनाक भी हो सकता है। इससे आपके गले में अचानक तेज दर्द हो सकता है और कई बार सांस तक लेने में मुश्किल हो सकती है।

चबाने वाली गोलियो भी नुकसानदायक
बिना पानी के दवा निगलने से एसोफैगस में अल्सर होने की संभावना बहुत ज्यादा बन जाती है। एक स्टडी के मुताबिक, वैसे तो किसी भी तरह के ड्रग से एसोफैगस में अल्सर हो सकता है। इतना ही नहीं स्टडी के मुताबिक तो चबाकर खाने वाली विटामिन सी की गोलियों से भी गले को नुकसान पहुंच सकता है।

ये होती है समस्याएं
कई लोगों को लगता है कि पानी के साथ गोली खाने पर वह जल्दी घुल जाती है। लेकिन सच्चाई इस बात में है कि गोली खाते समय पानी पीने का मुख्य कारण है, दवा का सही जगह पहुंचना। अगर गोली भोजन नली में फंस जाती है। तो इससे छाती में दर्द होना शुरु हो जाएगा। और दिल में चुभन होने लगेगी। दवाई खाते समय आप किस पोजीशन में है इसको ध्यान रखना भी जरूरी है। गोली खाते समय या तो खड़े रहें या बैठ जाएं, कभी भी लेटकर गोली नहीं खानी चाहिए। डॉक्टर्स की मानें तो सोने से करीब 15 मिनट पहले गोली खानी चाहिए।

किन बातों का रखें ध्यान करें-
- दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं, ऐसा करने से एसोफैगस को नुकसान नहीं पहुंचता है।
- दवाई हमेशा खड़े होकर या बैठ कर ही खाएं, लेटकर दवाई खाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
