Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अलर्ट! गीले बालों में सोने से हो सकती है ये बीमारियां, लकवा भी होने का भी रहता है डर!

थकावट या आलस की वजह से हम कई दफा दिन में या सुबह के समय हेयरवॉश करने को अवॉइड करते है। हम से कई लोगों की आदत होती है कि रात को सोने से पहले हम हेयरवॉश करते है। लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि आपकी ये आदत आपके सेहत पर भारी पड़ सकती है।
रात को सोने से पहले नहाने और हेयरवॉश से सिर्फ आपको फ्लू, बुखार या ठंड ही नहीं पकड़ता है, बल्कि सेहत से जुड़ी दूसरी खतरनाक समस्या भी हो सकती है।

आपकी ये गलत आदत कई बीमारियों को न्यौता दे सकती है, आइए जानते है कि गीले बालों में सोने से आपको कौन कौनसी बीमारियां जकड़ सकती है?
इंफेक्शन
जब भी आप गीले बालों में आकर सोती हैं तो आपके गीले बाल सीधे ताकिएं और उसके कवर के सम्पर्क में आतें है। इसके अलावा कई बार होता है कि बालों का पानी सुखाने के लिए आप गीले टॉवेल को अपने बेड पर रख देती है। ऐसा करके आप बैक्टीरिया को पनपने के लिए एक माहौल बना देती है।
मांसपेशियों में दर्द
क्या आपको अचानक से कभी गर्दन के आसपास की मांसपेशियों पर ऐंठन की शिकायत हुई है? अगर हां तो जान लीजिए कि इसके पीछे का कारण है तापमान में एक बड़ा अंतर जो कि बाल नहीं सुखाने के कारण आपके गर्दन के आसपास आपको महसूस होता है। लेकिन इससे भी बड़ी बात है कि इस वजह से आपको पूरे शरीर में लकवा पड़ने के साथ आपको चेहरे का लकवा भी हो सकता है।
हाइपोथेरमीया
बहुत अधिक ठंडे तापमान वाली जगहों पर हाइपोथेरमीया (hypothermia) होने की सम्भावना होती है जो आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति को प्रभावित करता है। अगर तापमान बहुत कम है या बहुत ठंड है तो किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचने के लिए आप अपने बालों को तौलिए से थपथपाकर सुखा सकते हैं या गीले बालों में सोना आपको पसंद नहीं तो आप सोने से पहले उन्हें पूरी तरह सुखा सकते हैं। गीले बालों में सोने से आपको तब तक इंफेक्शन नहीं होगा जब तक कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में न आएं जिसे फ्लू या सर्दी का इंफेक्शन हो।
खुजली
गीले बालों के साथ सोने से सिर की त्वचा में नमी रहती है जो कि एक अलग प्रकार की खुजली का कारण बन सकती है।
हेयरफॉल
गीले बाल अधिक टूटते हैं। अगर आप अकसर गीले बालों के साथ सोते हैं तो संभव है कि बाल टूटने की संभावना अधिक हो जाए। गीले बालों में जड़े नम हो जाती है इस वजह से हेयरफॉल बढ़ जाती है। गीले बालों के साथ सोने की वजह से आपके बाल उलझ जाते है और चिपचिपे हो जाते है। खासकर जिन लोगों के बाल लंबे हैं उन्हें गीलें बालों के साथ नहीं सोना चाहिए , उन्हें हेयरफॉल की समस्याएं ज्यादा हो सकती है।
डेंड्रफ
नम खोपड़ी सिर में मौजूद सेबेशियस ग्लांड्स के कार्य को प्रभावित करती है। इसके कारण कम या ज्यादा तेल उत्पन्न हो सकता है। इसके कारण सिर का पी.एच. संतुलन बिगड़ जाता है। रिजल्ट स्वरुप या तो रूसी या अत्यधिक तेलयुक्त खोपड़ी की समस्या हो सकती है।
सिर दर्द
गीले बालों में सोने का सबसे कॉमन समस्या जो होती है वो है सुबह उठते समय आपको बहुत सिरदर्द होता है। जिसका कारण होता है कि तेजी से तापमान में फर्क आना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
