Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वॉटर पार्क जाने से पहले ना भूलें ये चीजें
गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए सबसे बेहतर जगह में से एक होता है वॉटर पार्क। आपमें से कई लोग वॉटर पार्क जाने का प्लान बना रहे होंगे लेकिन अपने स्विम सूट तैयार करने और मस्ती करने के लिए निकलने से पहले ये जान लें कि आखिर इतनी गर्मी में आपको खुद को बचाना कैसे है।
इस बात में कोई शक नहीं है कि वॉटर पार्क जाने पर खूब मज़ा आता है लेकिन इसके साथ ही यहां खतरे भी बहुत रहते हैं। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि वॉटर पार्क जाने पर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

हाइड्रेट रहें
पानी में खेलने और दिनभर सूरज की तेज़ किरणों में रहने की वजह से शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। पूल के अंदर एंट्री करने से पहले आपको खूब सारा पानी पी लेना चाहिए। आर्टिफिशियल स्वीटनर्स और कैफीनयुक्त सोड़ा पीने से बचें क्योंकि इनसे डिहाइड्रेशन बढ़ जाती है। पूल में जाने से पहले और इसके बाद पानी जरूर पीएं ताकि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बच सकें। वॉटर पार्क का पानी गंदा होता है इसलिए में इसमें जाने से संक्रमण का खतरा रहता है। ज़्यादा पानी पीने से वो बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकल जाता है।
सनस्क्रीन लगाएं
पूल में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना ना भूलें और बाहर निकलने पर भी सनस्क्रीन लोशन दोबारा लगाएं। पानी के अंदर जाने पर वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन लोशन 80 मिनट तक काम करता है। इसके अलावा एसपीएफ 15 का लिप बाम इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन लगाने से ना केवल टैनिंग ये बचाव मिलता है बल्कि नुकसानदायक यूवी किरणें भी त्वचा को छू नहीं पाती हैं।
आराम करें
ज़्यादा थकने की ज़रूरत नहीं है। इसके लिए बीच-बीच में ब्रेक ज़रूर लें। पूल से बाहर निकलकर छांव में 10 मिनट बैठें और पानी पीएं।
लाइफ वेस्ट जरूर पहनें
अगर आपको तैराकी आती है तो भी पूल में लाइफ जैकेट के बिना ना जाएं। इस बात को ना भूलें कि अनहोनी या दुर्घटना कभी भी कहीं भी हो सकती है।
पूल में ना घूमें
पूल के अंदर उसके आसपास घूमना सुरक्षा के लिहाज़ से ठीक नहीं होता है। वहीं पूल के किनारों पर फिसलन भी ज्यादा रहती है। पूल के किनारों पर घूमने से फ्रैक्चर तक आ सकता है।
पैक
वॉटर पार्क में आपको जिन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी उन्हें रखना ना भूलें। इन चीज़ों में टॉवल, स्विमसूट, सनस्क्रीन, एक जोड़ी कपड़े, शॉवर जैल, मॉइश्चराइज़र और फर्स्ट एड किट शामिल है। बेहतर होगा कि आप अपने साथ अपना स्विम सूट लेकर जाएं क्योंकि वॉटर पार्क में मिलने वाले स्विम सूट ठीक तरह से धुले नहीं होते हैं।
वॉटर पार्क के नियमों का उल्लंघन कर ज़्यादा समझदार बनने की कोशिश ना करें। पूल में डाइव ना करें और ना ही इसके आसपास घूमें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
