Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ब्लैक और ग्रीन टी को भूल जाइए, Blue Tea पीकर वजन घटाइए
जिंजर टी, ब्लैक टी और ग्री टी तो खूब पी होगी, लेकिन क्या आपने Blue Tea पी है? सोचकर हैरत में पड़ गए ना! सुनकर ही अजीब सा लग रहा होगा। ब्लू टी एक खास किस्म की टी है जो तनाव को दूर करने के साथ ही आपको हेल्दी बनाए रखती है। हमारे देश में तकरीबन हर शख्स की शुरुआत एक गर्म चाय की प्याली के साथ होती है। हमारे देश में चाय पीना तो एक रिवाज सा है और इसे हम देसी एनर्जी ड्रिंक भी कह सकते है। चाय में भी हमारे यहां काफी सारी वैरायटिज है जैसे ग्रीन टी और ब्लैक टी।
जो लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखते हैं वो लोग अक्सर ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको ब्लू टी पीने के फायदों के बारे में बताएंगे, जिसे पीने के बाद आप हेल्दी भी रहेंगे और एनर्जेटिक भी।

और यकीन मानिए कि Blue Tea को पीने के बाद आप हर प्रकार की चाय को भूल जाएंगे।
कैसे बनती है ब्लू टी?
ब्लू टी वैसे तो अपराजिता के फूलों से बनाकर तैयार की जाती है, ये फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते है, इसके फायदे भी उतने ही बेमिसाल होते है। इस फूल में खूबसूरती और सेहत का दोनों राज छुपा हुआ है। इसे पीने से आपको रिफ्रेशिंग सा महसूस होता है। पानी को गर्म करके उसमें एक चम्मच चीनी और अपराजिता का एक फूल डालें। इस तरह से बनाया गया ये ब्लू टी स्वाद और सेहत के मामले में किसी भी ग्रीन टी को मात दे सकती है। आप चाहे तो अपराजिता के फूलों को सुखाकर इसका पाउडर बना भी चाय बना सकती है। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें 2 इलायची के टुकड़े डाल दें।
दूर करता है तनाव
दिनभर की भागदौड़ से होने वाली थकान और तनाव को दूर करने के लिए ज्यादातर भारतीय गरमा-गरम चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप थकान और तनाव को झट से दूर भगाना चाहते हैं तो आपको अपराजिता के फूलों से बनी चाय का इस्तेमाल करना चाहिए।
खाने में रंग बदलने के लिए करें इस्तेमाल
अगर आप अपने खाने के कलर में बदलाव करना चाहते हैं तो अपराजिता के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इस फूल को सूखाकर उसका पावडर बना लें अब जिस भी खाने का रंग आपको बदलना है उसमें एक चम्मच इस पावडर को मिला लें। इससे आपके खाने का रंग बदल जाएगा और स्वाद भी बढ़ जाएगा।
सुंदरता में निखार लाने के लिए
तनाव दूर करने के अलावा Blue Tea आपकी सुंदरता को भी बढ़ाता है। आप चाहे तो चाय पीने के अलावा खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अपराजिता का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपराजिता के पौधे की जड़ का लेप तैयार करके त्वचा पर लगाना चाहिए। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है।
वजन घटाने के लिए
ताइवान और चाइना जैसे देशों में वजन घटाने के लिए लोग पुराने जमाने से अपराजिता के फूलों से बनी चाय का सेवन करते आ रहे है। यह वजन को बढ़ने नहीं देता है और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।
बना सकते है शरबत भी
चाय के अलावा आप चाहें तो इसे सूखाकर इसका पाउडर भी बना सकते है। इसका एक चम्मच पाउडर चीनी के साथ पानी में मिलाएं। इसके बाद जब पानी का रंग पूरी तरह नीला हो जाएं तो उसमें नींबू को निचोड़कर चीनी मिलाकर पीएं। इससे भी आप बहुत तरोताजा महसूस करेंगे।
कफ बलगम को भी करे दूर
ठंड लगने या सर्दी और जुकाम होने पर ब्लू टी पाने से राहत मिलती है।
अपराजिता की जड़ या सुखे पत्ते को पीसकर चाय बनाकर पीनें से जुकाम और कफ से राहत मिलती है। इसके अलावा इसे पीने से मूत्राशय की सूजन से भी राहत मिलती है।
याद्दाश्त बढ़ाती है
यह याद्दाश्त बढ़ाती है और डिप्रेशन से लड़ने में मदद करती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। कैंसर और दिल की बीमारियों का खतरा दूर करती है। अपराजिता के फूलों में छुपे इस औषधिय गुण का फायदा पाने के लिए अगर आप ब्लू टी का सेवन शुरू करेंगे तो यकीनन इसके स्वाद के सामने ग्रीन टी और ब्लैक टी का स्वाद बेस्वाद लगने लगेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
