Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
छोटे से दिखने वाले बेर को खाने के है बड़े फायदें
बेर एक मौसमी फल है। हल्के हरे रंग का यह फल पक जाने के बाद लाल-भूरे रंग का हो जाता है। वैसे हमारे देश में बेर गर्म इलाकों में पाया जाने वाला फल है। जो अलग अलग आकार और रंगों का पाया जाता है। राजस्थान के गर्म इलाकों में मिलने वाला मुख्य फल है। जो कंटीली झाडि़यों में पाया जाता है। बेर को चीनी खजूर के नाम से भी जाना जाता है। चीन में इसका इस्तेमाल कई प्रकार की दवाइयों को बनाने में किया जाता है।
बेर में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व, विटामिन और लवण पाए जाते है। इन पोषक तत्वों के साथ ही ये एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भी भरपूर होता है।
इस सीजनल फल को गर्मियों में खाने के कई फायदें है, आइए जानते है इन फायदों के बारे में।

विटामिन सी से भरपूर
बेर में भी विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बेर में अन्य फलों के मुकाबले विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से त्वचा बढ़ती उम्र तक जवां बनी रहती है। इसमें विटामिन सी की मात्रा खट्टे फलों से 20 गुना तक अधिक होती है।

अनिद्रा के लिए औषधि..
इसमे कई तरह के अमीनो एसिड पाये जाते है जो की शरीर के लिए बहुत अच्छे होते है। अगर हमारे शरीर में यह अमीनो एसिड सही मात्रा में हो तो हमारे शरीर का 50 परसेंट पोषण पूरा हो जाता है। इसके साथ-साथ जिन लोगों को अनिंद्रा की प्रॉब्लम है वह भी ठीक हो जाती है।

बालों को झड़ने से बचाएं
बेर की पत्तियों में 61 आवश्यक प्रोटीन, विटामिन सी, केरिटलॉइड और बी कॉम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। यह बालों को घना और सेहतमंद बनाता है। इन्हें खाने से खुश्की और थकान आदि दूर होते हैं। वहीं बेर व नीम के पत्ते पीस कर बालों पर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है।

वजन कम करने के लिए
अगर आप वजन कम करना चाहते है तो बेर आपके लिए बहुत ही बढ़िया फल है। क्योंकि बेर में बहुत ही कम फैट होता है जो कि आपके वजन कम करने में मदद करता है।

ट्यूमर सेल्स नहीं बनती है
मेडिकल रिसर्च के अनुसार बेर के सेवन से लो ब्लड प्रेशर, एनीमिया, लीवर आदि की परेशानियाँ ख़त्म होती हैं, इसे खाने से शरीर में ट्यूमर सेल्स पैदा नहीं हो पाते हैं।

बुखार और फेफड़ों के लिए अच्छा
बेर का जूस पीने से खांसी और बुखार में आराम होता है। साथ ही बेर का जूस खांसी, फेफड़े संबंधी विकारों और बुखार के इलाज में भी मददगार साबित होता है। वैज्ञानिकों ने बेर में आठ तरह के फ्लेवेनॉयड ढूंढे हैं।

इम्यूनिटी सिस्टम को रखे मजबूत
बेर में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम और आयरन और खनिज पदार्थ आदि भी होते हैं। जो कि हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाते हैं जिससे हमें बीमारियों के खिलाफ लड़ने में काफी मदद मिलती है अगर हमारा प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर होता है तो हमें जल्दी बीमारियां लग जाती है और बार-बार हम बीमार पडते रहते हैं इसलिए अगर आप बेर का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं तो आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
