Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
गुहेरी या पलकों पर हुए दानें को छूमंतर करने के घरेलू नुस्खें
आंख की फुंसी या Eye Sty, आंख की पलकों पर बाहर की तरफ या अंदर की तरफ हो जाती है। आम बोलचाल में इसे गुहेरी Guheri कहते है। जो कि बहुत ही दर्दनाक होती है। ज्यादातर यह फुंसी बाहर की तरफ होती है। ये आंख के ऊपरी या निचले हिस्से में कहीं भी हो सकती है। इस फुंसी में दर्द होता है , सूजन होती है। पलक झपकाना मुश्किल हो जाता है। कई बार इससे आंख में खुजली या जलन भी होती है, तेज रोशनी से दिक्कत होने लगती है। आंखों में सूजन और पीले रंग की पस नजर आने लगती है।
अक्सर ये समस्या धूल मिट्टी से फैलने वाले बैक्टीरिया या फिर स्टैफिलोकोकस बैक्टीरिया द्वारा होती है। इस समस्या के होने का अन्य कारण तनाव, हार्मोनल परिवर्तन और ब्लीफेराइटिस शामिल हैं।

आंखों पर गुहेरी होने पर चुभन वाली दर्द होती है और इस वजह से आंखों से पानी भी आने की समस्या होती है। गुहेरी को आप चाहे तो घर पर ही घरेलू तरीको का इस्तेमाल करके इससे जल्दी छुटकारा पा सकते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें
- आंख की फुंसी को मसलना नहीं चाहिये। फुंसी को फोड़ने या पस निकालने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिये। मसलने या फोड़ने से इन्फेक्शन होकर समस्या बढ़ सकती है
- आंख में फुंसी होने पर कांटेक्ट लेंस नहीं पहनने चाहिए। लेंस की बजाय चश्मा काम में लेंना चाहिए।
- गुप्तांग की सफाई नहीं करने पर भी आँख पर बार बार फुंसी हो जाती है। अतः गुप्तांग को नहाते वक्त अच्छे से धोकर साफ करना चाहिए।
- आंख के फुंसी को मेकअप जैसे मस्कारा , आई लाइनर , आई शेडो आदि से छुपाने की कोशिश नही करनी चाहिये । मेकअप के सामान से इन्फेक्शन बढ़ सकता है। पुराना हो चुका आँख के मेकअप का सामान भूल कर भी काम में ना लें
ये है घरेलू उपाय
गर्म पानी से सिकाई
गर्म पानी में साफ सूती कपड़े को भिगोकर नीचो लें। इससे गुहेरी की सिकाई करें। दिन में तीन चार बार इस प्रकार सिकाई करने से बहुत आराम मिलता है। सुजन और दर्द कम हो जाते है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी पैक में मौजूद टैनिन संक्रमण बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा इससे आंखों से सूजन और दर्द से राहत मिलती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए गर्म पानी में ग्रीन टी डालें और फिर इस घोल को 5 मिनट तक आंख की बिलनी पर लगाएं।
हल्दी
हर घर की रसोई में पाई जाने वाली हल्दी कई रोगों की दवा है। आंख की गुहेरी से राहत पाने के लिए पैन में 2 कप पानी और 1 चम्मच हल्दी डाल कर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। फिर इसे ठंडा करके आंख पर सूखे और साफ कपड़े से लगाएं। इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा।
एलोवेरा जेल
आंख की गुहेरी से राहत पाने के लिए एलोवेरा काफी कारगार उपाय है। इसके लिए एलोवेरा की जेल निकाल कर अांख पर लगाएं और 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। एलोवेरा में मौजूद तत्व बैक्टीरिया को खत्म करने और संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं।
अमरूद के पत्ते
अमरूद के पत्ते भी गुहेरी को खत्म करने में मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए पैन में कुछ मात्रा में पानी लें और फिर अमरूद के 4 पत्तों को साफ कपड़े में बांध कर पानी में डुबो कर उबालें। फिर पत्तियों के ठंडा होने पर इससे आंखों की गुहेरी से सिकाई करें। आपको जल्द ही इस समस्या से राहत मिलेगी।
इमली के बीज
इमली के बीज को दो दिन तक पानी में भिगोकर छिलका निकाल दें। इस छिलका निकले हुए इमली के बीज की गिरी को चंदन की तरह घिस कर गुहेरी पर लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
