Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
चौड़ी कमर से बिगड़ गया कमर का शेप, फिर से लाए शेप में..
परफेक्ट बॉडी पाना आज हर किसी का ख्वाब बन गया है। खासकर महिलाओं के लिए अपना परफेक्ट फिगर बहुत ही मायने रखता है। टमी और चौड़ी कमर लड़कियों की फिगर खराब कर देती है।

जब तक लड़की की कमर सेक्सी न दिखें, तब तक उसका फिगर सेक्सी नहीं लगता है। अगर आप भी सेक्सी फिगर की चाह रखती है तो अपनी डाइट के साथ एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें। आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज बताएगे, जिनकी मदद से आप अपनी कमर को पतला और पेट की फैट को कम कर सकते है।

रस्सी कूदना
रस्ती कूदने से कमर तो पतली होती है और पेट की मांसपेशियां भी मजबूत रहती है। पहले तो इस एक्सरसाइज को 1 मिनट तक करें और फिर 15 सैकेंड तक आराम करें और इसे पांच बार दोहराएं।

बर्पी करें
इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों हाथों को स्क्वैट की मुद्रा में जमीन पर रखें। फिर एक पैर उठाकर पुश-अप करें। फिर दूसरा पैर उठाकर यह प्रक्रिया दोहराएं। इससे कमर को परफैक्ट शेप मिलेगी।

बाइसाइकिल क्रंचेज
अपने दोनों पैरों को स्थिर रखने के बजाए उन्हें साइकिल की तरह चलाए। इस एक्सरसाइज के जरिए पेट, जांघों, कमर की चर्बी कम होगी।

प्लैंक
यह एक्सरसाइज काफी प्रभावकारी है। इसको करने से कमर के आसपास मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। इसके अलावा इसको करने से हाथ और सीने की मांसपेशिया भी मजबूत होती है।

बॉल से व्यायाम
बॉल के साथ एक्सरसाइज करते सय जरा सावधानी बरतें क्योंकि बॉल आगे जाने से पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकती है। इसलिए पहले बॉल को लेकर प्लैंक की स्थिति में आए, फिर इस एक्सरसाइज को शुरू करें।

कार्डियो वर्कआउट
कोर्डियो वर्कआउट जैसे वॉकिंग, जॉगिंग, एरोबिक्स, जुम्बा, स्पिनिंग आदि फैट को बर्न करने वाले एक्सरसाइज हैं। कार्डियो एक्सरसाइज को खाली पेट ही करना चाहिए। ये एक्सरसाइज शरीर के फैट और कार्बोहाइड्रेट का इस्तेमाल फ्यूल के रूप में करता है। आप हर एक दिन छोड़ कर बाहर दौड़ने जरुर जाएं।

भुजंगासन
योगा करने से भी पेट और कमर कम हो जाती है। भुजंगासन इस आसन से पेट की चर्बी कम होती है, कमर पतली होती है और कंधे चौड़े व बाजू मजबूत होते हैं। शरीर को लचीला औस सुजौल बनाने में इसका बहुत महत्व है।



Click it and Unblock the Notifications
