Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पॉल्यूशन और स्मॉग, जानें कैसे दिल्ली वाले मनाएं सेफ दीवाली
दिवाली में सिर्फ 2 ही दिन बचें है, इससे पहले कि आप पर त्योहारी रंग चढ़ने और आप सेलिबेशन में पूरी तरह डूब जाएं इस बात को भी दरकिनार न करें कि देशभर में वायु की गुणवत्ता (Air Quality)
का स्तर गिरता जा रहा है।
खासतौर पर दिल्ली में प्रदूषण का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। दीवाली में पटाखों का शोर और धुंए से प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ सकता है जो कि दिल्लीवासियों की सेहत के लिए जहर बन सकता है।
वायु प्रदूषण इस त्योहार में उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है जो पहले से ही सांस संबंधी समस्याओं जैसे अस्थमा, एलर्जिक राइनाइटिस और घातक (क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी रोग) सीओपीडी से जूझ रहे हैं। आइए जानते है कि दीवाली के मौके पर आप कैसे प्रदूषण और स्मॉग रहित दीवाली मना सकते हैं। दिल्ली में प्रदूषण की हवा में खुल गए धुएं से बचते हुए सुरक्षित रहने के लिए ऐसे सावधानी बरतें।

पटाखों से बनाएं दूरी
दिवाली में आपको कुछ ऐसी सार्वजनिक जगहें तो मालूम होंगी ही जहां लोग पटाखें जलाते है। ऐसी जगह पर जाने से बचें, पटाखों से निकलने वाली खतरनाक जहरीली गैसों की वजह से आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

ये बात ध्यान रखें
एक बात दिमाग में रखें कि दिवाली के बाद भी हवाओं में धुंआ और पटाखों से निकलने वाला घातक तत्व मौजूद रहते है। दरअसल दिवाली से एक हफ्ते पहले ही सेलिब्रेशन शुरु हो जाता है। इस समय लोग घरों की सफाई में जुट जाते हैं। ऐसे में धूल मिट्टी की वजह से भी आपको एलर्जी हो सकती है। इसलिए आप अच्छे मास्क का इस्तेमाल करें। घर से बाहर निकलते वक्त भी और सफाई करते हुए भी।

कहीं बाहर चले जाएं
यदि आप वायु प्रदूषण और धुएं के प्रति बेहद संवेदनशील हैं, तो आपके लिए सलाह है कि आप दिवाली के लिए शहर से बाहर चलें जाएं आप हिल स्टेशन पर रहकर भी दिवाली मना सकते है। जहां आपको शुद्ध और ताजी हवा मिलें।

पॉल्यूशन का स्तर जांचे
अपने स्मॉर्ट फोन में एयर क्वालिटी चैक एप डाउनलोड करें और हमेशा घर से बाहर निकलने से पहले इस एप की सहायता से रियल टाइम जरुर चैक करें।

डॉक्टर से जरुर मिलें
जिन लोगों को स्वास्थय संबंधी समस्या है वो फेस्टिवल के लिए तैयार होने से पहले एक बार रुटीन चैकअप के लिए एक बार डॉक्टर से जरुर मिलें। आपका श्वसन तंत्र इस जहरीली हवा के खिलाफ मजबूत बना रहें इसलिए डॉक्टर से सलाह मशविरा जरुर लें ले।

दवाइयों को लेकर लापरवाही न बरतें
अगर आप किसी भी प्रकार के श्वास संबंधी समस्याओं से परेशान है तो आपके लिए सख्त चेतावनी है कि प्रदूषण की वजह से विषाक्त हो चुकी हवा से आपकी बीमारी के लक्षण बढ़ सकतेहै। इसलिए अपना इन्हेलर, मास्क और जरुरी दवाईयां साथ में रखें। अगर आवश्यक हो तो इन्हें साथ में जरुर रखें।

खूब पानी पीएं
धुएं की विषाक्त हवा से न सिर्फ श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचता है बल्कि ये स्किन के लिए भी हानिकारक होती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। इसके अलावा बाहर निकलते वक्त चेहरे को ढंकना न भूले और चेहरे पर ज्यादा से ज्यादा मॉइश्चराइजर लगाएं, सबसे अहम चीज चेहरे पर सनस्क्रीन जरुर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
