Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
मर्दों में यौन शक्ति बढ़ाने के साथ वजन भी घटाता है दालचीनी का दूध
दालचीनी न सिर्फ एक मसाला है बल्कि इसमें सेहत के कई गुण छिपे हुए होते हैं। ये खाने में स्वाद घोलने के अलावा सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए वरदान है। वजन कम करना हो, सेक्स पावर बढ़ानी हो या सर्दी-जुकाम से निजात पाना हो, इन सब के लिए दालचीनी का प्रयोग काफी फायदेमंद रहता है। दालचीनी में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो हमें बहुत सारी बीमारियों से बचाते हैं। अगर इसे रोजाना दूध के साथ मिलाकर पीया जाएं तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं कि ये मसाला आपके लिए और किस तरह से लाभकारी हो सकता है।

ऐसे बनाए दालचीनी का दूध
दालचीनी वाला दूध बनाना बहुत ही आसान है। एक कप दूध में एक से दो चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
पाचन संबंधी समस्या दूर करता है
पाचन संबंधी समस्याएं जैसे खाना ना पचना और पेट में खिंचाव होने पर दालचीनी वाला दूध बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही दालचीनी के दूध का सेवन करने से पॉटी की समस्या भी दूर होती है। बच्चों में डायरिया की समस्याा दूर करने के लिए यह काफी असरदार होता है।
दर्द कम करने में
दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से दर्द से आराम मिलता है। दालचीनी प्रोस्टाग्लैंडीन से प्रतिक्रिया करती है जो मांसपेशियों को आराम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है।
जुकाम से रोकथाम करने में
दालचीनी में उच्च मात्रा में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। दूध में चुटकी भर दालचीनी डालकर पीने से जुकाम से राहत पाने में मदद मिलती है।
एंटी एंजिंग की तरह काम करता है
दालचीनी वाला दूध आपकी बॉडी के लाइफ स्पेन को बढ़ा देता है। इससे आपकी बढ़ती उम्र का असर बॉडी पर नहीं होता। उम्र बढ़ने पर भी आप बूढ़े नहीं दिखते।
वजन कम करने में
दालचीनी पेट में भोजन को घूमने की प्रक्रिया को धीमा कर देती है। साथ ही फैट को जमा होने से रोकती है। जब आप दूध में दालचीनी मिलाकर पीते हैं तो पूरे दिन पेट भरा हुआ सा महसूस होता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
मुंह के बैक्टीरिया खत्म करता है
दालचीनी में एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। तो दूसरी तरफ दूध कैल्शियम का स्त्रोत होता है जिसका रोजाना सेवन करने से मसूड़ें मजबूत होते हैं।
स्किन प्रॉब्लम्स को करता है दूर
ये एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी के साथ आता है। इसके पीने से स्किन की प्रॉब्लम्स जैसी मुंहासे या कील आदि नहीं हाेते। इससे बाल झड़ने की प्रॉब्लम भी दूर हो जाती है।
इम्यून सिस्टम को कर देता है स्ट्रॉन्ग
दालचीनी वाला दूध पीने से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग हो जाता है, जिससे आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते। आपकी बॉडी पर वायरस जल्दी असर नहीं डाल पाते। इसके साथ ही ये थकान को भी दूर करता है। अगर आपको हमेशा थका हुआ महसूस होता है तो
पुरुषों में बढ़ाता है स्पर्म काउंट
दालचीनी वाला दूध पीने से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग करने के साथ पुरुषों में स्पर्म काउंट को भी बढ़ाता है।
जोड़ों के दर्द के लिए
ठंड आते ही लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत होने लगती है। ज्यादातर इस समस्या से बुजुर्ग परेशान रहते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए गुनगुने दूध में शहद और दालचीनी पाउडर डालकर पेस्ट बना लें और इसे जोड़ों पर लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
