Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
पार्टनर के साथ पॉर्न देखना क्या सेक्सुअल और मेंटल लाइफ के लिए सही है?
एक रिलेशनशिप वेबसाइट द्वारा कराएं सर्वे 'हैपी ऐंड हेल्दी सेक्स इन मैरिज' के जरिए रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स ने यह जानने की कोशिश की, आजकल कपल्स के बीच कौनसा सेक्सुअल ट्रेंड सबसे ज्यादा पॉपुल्यर है।
इस सर्वे में शामिल 26 प्रतिशत लोगों का कहना था कि वो अपने पार्टनर के साथ इरॉटिक नॉवल पढ़ना पसंद करते है, जबकि 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो अपने पार्टनर के साथ पॉर्न देखना पसंद करते है। सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाने से पहले पार्टनर के बीच पॉर्न देखना ट्रेंड बन गया है।

लेकिन क्या ऐसा करना सेक्सुअल और मेंटल हेल्थ के लिए सही है? आइए जानते है इस सर्वे के बारे में?
क्यों साथ देखते है पॉर्न
पॉर्न दूसरे विषयों की तरह अपने आप में एक बड़ा विषय है, जिसमें हर तरह की कामोत्तेजना और कल्पनाएं शामिल होती है। वहीं दूसरी और पॉर्न इन दिनों वास्तविकता का हिस्सा बनता जा रहा है। पॉर्न कपल के लिए साथ बैठकर देखना हेल्दी है या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे क्या देखते हैं। अगर कपल्स पॉर्न को देखकर गलत उम्मीदें रखते है कि पॉर्न के उतेजक दृश्यों से उनकी उत्तेजनाएं बढ़ सकतीहै और वो भी ऐसा कुछ अपनी रियल लाइफ में एक्सपैरिमेंट के तौर कर सकते है तो यह करने पहले जान लें पॉर्न और रियल लाइफ में कुछ अंतर होता है कभी कभी कुछ एक्सपैरिमेंट गलत भी साबित हो सकते है।
सेक्सुअल इंट्रेस्ट के बारे में मालूम चलता है
इस सर्वे में एक बात सामने आई है कई महिलाओं से बात करने पर इस बात का खुलासा हुआ कि पार्टनर के साथ पॉर्न देखने के बाद उनके बीच सेक्स को लेकर एक ओपन बातचीत होती है जिसके जरिए वे एक दूसरे के सेक्सुअल इंट्रेस्ट के बारे में अवेयर होते हैं और एक दूसरे को सेक्सुअली ज्यादा समझ पाते हैं। जबकि कुछ महिलाओं ने बताया कि शुरुआत में उन्हें इस बारे में अपने पार्टनर से बात करने में थोड़ा असहज महसूस होता था कि वो कहीं उन्हें जज करना शुरु ना कर दें और उन्हें इसे लेकर शार्मिंदा न होना पड़े। लेकिन सर्वे में एक बात की पुष्टि हो गई कि साथ में पॉर्न देखने से आप एक दूसरे की पसंद नापसंद को अच्छी तरह से समझ पाते हैं।
फॉरप्ले की तरह काम करता है
हर रिश्तें की शुरुआत में चीजें जोश सी भरी हुई रहती है, लेकिन जैसे जैसे रिश्ता पुराना होता जाता है उसमें वो जोश गायब होने लगता है। ऐसे में कई कपल्स पॉर्न को फोरप्ले के तौर पर भी देखना पसंद करते हैं। सर्वे में कई कपल्स ने बताया उन्होंने महसूस किया है कि पॉर्न देखने पर सेक्सुअल फीलिंग्स और उतेजना बढ़ती है और इंटीमेट होने का मूड पूरी तरह बन जाता है।
सेक्सुअल अट्रेक्शन
हालांकि कई बार तीसरी चीज के जरिए उत्तेजित होने में कोई बुराई नहीं है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पोर्न देखना कहीं आपकी आदत में शुमार न हो जाएं। कई बार कपल्स में से किसी एक के लिए ये स्वीकार करना बेहद मुश्किल होता है कि उनका पार्टनर उनके नहीं किसी और के जरिए सेक्सुअली उत्तेजित होता। जब कपल्स साथ में पॉर्न देखते हैं तो दोनों पार्टनर इस बात को महसूस करते हैं कि किसी और की वजह से सेक्सुअली उत्तेजित होने में कोई बुराई नहीं है। खासकर लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में अक्सर पार्टनर्स किसी और के बारे में फैंटसाइज करते हैं। जब पार्टनर एक साथ मिलकर पॉर्न देखते है तो वो एक दूसरे की बाहरी उत्तेजनाओं से लेकर शारीरिक प्रतिक्रियाओं को समझते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
