Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बिना जिम जाए कैसे बनाएं स्टील जैसी बॉडी
आज कल जिस लड़के को देखो वही जिम के अंदर बॉडी बनाने में लगा हुआ है। बॉडी बनाने के लिये जिम में जाना जरुरी है क्योंकि वहां पर आपको ऐसे साधन मिलेंगे जिससे आप बॉडी बना सकते हैं। मगर ऐसा नहीं है कि जो जिम नहीं जा सकते वो बॉडी नहीं बना सकते। कई लोग बहुत से कारणों के चलते जिम नहीं जा सकते लेकिन वे फिर भी उतनी ही महनत कर के बॉडी बना लेना चाहते हैं, जो जिम जा कर बन सकती है।
अगर आप सोंच रहे हैं कि क्या बिना जिम जाए बढियां बॉडी बन सकती है? तो हमारा जवाब है, हां। अगर आप दुबले पतले हैं और बस इतना चाहते हैं कि लोग आपको पतला पापड़ कह कर न बुलाएं तो ये काम घर पर कसरत करके हो सकता है। पर हां, एक बात का हमेशा ध्यान रखियेगा कि अच्छी बॉडी पाने के लिये अच्छा डाइट प्लान, अच्छी कसरत और अच्छी नींद की जरुरत होती है।
अगर आपने किसी भी चीज़ में लापरवाही की तो आप मन चाही बॉडी नहीं बना पाएंगे। आपको ना चाहते हुए भी नींद आठ घंटे की लेनी ही पड़ेगी। जिसके साथ कसरत एक घंटे का होना जरुरी है। इनमें थोड़ी बहुत कमी होगी तो चल जाएगा मगर डाइट में कमी हुई तो नींद और कसरत से वाजिब नतीजे हासिल नहीं हो पाएंगे। तो दोस्तों आइये जानते हैं.....

1. छत की सीढ़ियां चढ़ें और उतरें
बॉडी बनाने के लिये कार्डियो करना भी जरुरी है। इसके लिये आप तेजी से सीढियों के ऊपर चढ़ें और उतरें। ऐसा आपको 15 राउंड के 3 सेट में करना है। अगर आपके लिये सीढियां चढ़ना मुश्किल है तो आप एक लकड़ी के पटरे या बॉक्स पर भी चढ-उतर कर सकते हैं।

2. टायर से करें वर्कआउट
अगर आप कहीं से ट्रैक्टर या ट्रक के टायर का इंतजाम कर पाएं तो अच्छा है। आप टायर को छत पर रख कर उसे एक जगहं से दूसरी जगंह पर पलट कर ले जा सकते हैं। इसके लिये टायर की एक ओर खड़े हो कर उठा कर उसे पलटना है। आप चाहें तो एक भारी हथैड़े से टायर के ऊपर जोर से प्रहार कर सकते हैं। इससे आपके शरीर से काफी पसीना निकलेगा। यही नहीं इससे बॉडी तो फिट रहेगी ही साथ में मसल्स की स्ट्रेंथ भी बढेगी।
3. वेट उठाइये
बॉडी बनाने के लिये वेट उठाना बहुत जरुरी है नहीं तो आपकी बॉडी नहीं बनेगी। इसलिए आपको कुछ जुगाड़ तो चाहिए ही होगा। जैसे एक पिट्ठू बैग जिसमें आप बड़े कंक्रीट के पत्थर भर सकें। एक बड़ा हैवी पत्थर या स्लैब जिसे उठा कर पलट सकें या कुछ दूर तक उठा कर ले जा सकें। स्क्वेट करने के लिये आप एक भारी गमला ले कर वन डंबल स्क्वेट कर सकते हैं।

4. पुल अप्स करने के लिये रॉड रखिये
बैक को स्ट्रेंथ करने के लिये पुल अप्स करने जरुरी हैं। इसके लिेय आपको एक मजबूत लोहे की रॉड चाहिये जो कि आपको खुद ही अरेंज करनी होगी। इसे क्लोज ग्रिप में पकड़ कर आप बाइसेप्स की एक्सरसाइज कर सकते हैं। फिर ग्रिप को वाइड कर के पुल अप्स कर सकते हैं।

5. क्रंचेज़ कीजिये
एक्स को परफेक्ट बनाने के लिये क्रंचेज़ कीजिये। अपने दोस्त से बोलिये कि वह आपके पैरों को टाइटली पकड़ ले या फिर आप किसी कुर्सी या सोफे पर पैर फंसा कर क्रच कर सकते हैं। क्रच ना केवल सेफ होते हैं बल्कि यह काफी प्रभावी भी होते हैं। लेकिन इसे बिल्कुल सही ढंग से करना चाहिये।

6. इस बात को समझे की बॉडी बनाने में समय लगता है
अनुभवी बॉडी बिल्डर की तुलना में नौसिखिये को अलग प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। यदि आप नौसिखिये हैं तो सफल बॉडी बिल्डर बनने के लिए मूलभूत बातों को अच्छी तरह समझ लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
