Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सेक्स से परहेज करने वालों को हो सकती है ये बीमारियां
सेक्स या यौन संबंध बनाना हर इंसान की शारीरिक आवश्यकताओं में से एक होता है। सेक्स करने के जितने फायदे होते है। नहीं करने के उतने नुकसान भी होते है। अगर आप सेक्स से करने से परहेज करते हैं तो आपको नहीं मालूम आप कहीं न कहीं अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हो सकता है कि आपके स्पर्म की क्वॉलिटी कम हो जाये ता आपको कैंसर होने का खतरा भी बना रहता है।
शायद आपको ये पता नहीं कि सेक्स करना कितना सेहतमंद होता है क्योंकि इससे दूरी बरतने पर आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाओं को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

आइए जानतें है कि सेक्स से दूरी बनाने का क्या खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
स्ट्रेस-
एक अध्ययन के अनुसार जो सेक्स से दूर रहते हैं वो जल्दी तनाव का शिकार बन जाते है कई मौकों पर उन्हें तनाव महसूस होने लगता है, खासकर भीड़भाड़ वाली जगह पर भी कई बार तनाव में आ जाते है क्योंकि सेक्स करने पर एंडोर्फीन हार्मोन यानि फिल गुड हार्मोन का निष्कासन होता है जो स्ट्रेस को कंट्रोल करने में मदद करता है।
डिप्रेशन-
सेक्स से परहेज करने का सबसे बड़ा नुकसान अक्सर पुरूष डिप्रेशन में चले जाते हैं उसी तरह महिलायें भी अवसादग्रस्त हो सकती हैं। एक अध्ययन के अनुसार मेलाटोनीन, सेरोटोनीन और ऑक्सिटोसीन पुरूषों के सीमेन या वीर्य में रहता है जो महिलाओं के मूड को बनाने में मदद करता है।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन-
एक शोध के अनुसार जो लोग हफ़्ते में दो बार सेक्स करते हैं वे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से उतना नहीं जूझते है जितने कि सेक्स नहीं करने वाले जूझते है। क्योंकि सेक्स बार-बार करने पर पेनाइल मसल्स को मजबूती मिलती है।
लो इम्युनिटी-
क्या आपको पता है कि सेक्स कम करने से प्रतिरोधक क्षमता पर फर्क पड़ता है। यानि कम से कम हफ़्ते में एक या दो बार भी सेक्स करने से उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहती है क्योंकि उनका आईजीए का लेवल ज्यादा रहता है सेक्स नहीं करने वालों की तुलना में।
प्रोस्टेट कैंसर-
अगर आपने सेक्स करना बंद कर दिया है तो जान लें कि शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता भी कमजोर हो जायेगी। अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसियेशन के अनुसार जो बार-बार सेक्स करते हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना कम होती है सेक्स न करनेवालों की तुलना में।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
